फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अपनों की तलाश में बेबस परिजन, लापता रिंकी का भी नहीं लगा कोई सुराग

Tue, 28 May 2019 01:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 May 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Many cars have fallen in Gang Nahar in Meerut and are engaged in police search
गंगनहर में लापता लोगों की तलाश - फोटो : अमर उजाला

गंगनहर में कार गिरने के मामले में कारोबारियों के परिजनों ने पुलिस से खोजबीन तेज करने की मांग की। कई अंदेशों के चलते परिजन सोमवार देर शाम गंगनहर के किनारे बैठे रहे कि शायद कहीं कार गंगनहर में न गिरी हो। पुलिस अफसरों का कहना कि अभी तक यही माना जा रहा कि जहां ब्रेजा कार गंगनहर में गिरी, वहीं तीनों कारोबारियों के मोबाइल की आखिरी लोकेशन सरधना के पास ही थी।

Many cars have fallen in Gang Nahar in Meerut and are engaged in police search
गंगनहर में लापता लोगों की तलाश - फोटो : अमर उजाला

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली और गाजियाबाद के कारोबारियों के परिजन गंगनहर पर पहुंचे तो तमाम अंदेशों को लेकर भावुक हो गए। जिस स्थान पर कार गिरने की बात सामने आई, वहां की स्थिति देखकर बार-बार सीओ सरधना पंकज सिंह से पूछते रहे। जब भी पीएसी के गोताखोर सड़क की तरफ आते तो परिजन उनसे पूछते। देर शाम तब सर्च अभियान रोका गया तो परिजन मायूस दिखे। रात भी हो गई। लेकिन परिजनों को अपनों का कोई सुराग नहीं लगा।

Many cars have fallen in Gang Nahar in Meerut and are engaged in police search
गंगनहर

‘फैक्टरी में चोरी हो गई है, हम जा रहे हैं’
सीओ सरधना पंकज सिंह ने बताया कि विवेक वर्मा और हनी सेतिया गहरे दोस्त हैं। दोनों की पार्टनरशिप भी है। ऐसे में दोनों ने शनिवार रात को चलने से पहले अपने-अपने घर पर यही बताया कि फैक्टरी में चोरी हो गई है। वहां तक जा रहे हैं। जबकि हरिनेक सिंह ने अपने घर पर हरिद्वार जाने के लिए बताया था। रात में जब विवेक और हनी सेतिया घर नहीं लौटे तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। सुबह परिजन फैक्टरी पहुंचे तो वहां चोरी होना सामने नहीं आया। तीनों दोस्तों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आए। रविवार को दिन भर परिजन बेचैन रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many cars have fallen in Gang Nahar in Meerut and are engaged in police search
गंगनहर

अमर उजाला की पढ़ी थी खबर
सीओ सरधना का कहना है कि युवा कारोबारियों के परिजनों ने अमर उजाला में सोमवार को खबर पढ़ी कि मेरठ में एक ब्रेजा कार गंगनहर में गिर गई। जिसके बाद सीओ सरधना का सीयूजी नंबर लिया। उसके बाद परिजनों ने सीओ से बात की। सीओ ने बताया कि एक ब्रेजा कार गिरने का मामला सामने आया है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Many cars have fallen in Gang Nahar in Meerut and are engaged in police search
लापता लोगों की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला

एनडीआरएफ की टीम आज पहुंचेगी
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि मसूरी नहर में एक बच्चे के डूबने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार को गाजियाबाद में सर्च अभियान चलाया। जिसके चलते मेरठ को एनडीआरएफ टीम नहीं मिल सकी। पीएसी के गोताखोरों ने ही कार सर्च की। सोमवार रात एसएसपी नितिन तिवारी ने एनडीआरएफ के अधिकारियों से संपर्क किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed