मेरठ में एक बंद फ्लैट में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आस-पास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का ताला तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर पड़ोसी भी चौंक गए। यहां एक महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ कमरे के भीतर पड़ा हुआ था, जिससे बुरी तरह बदबू आ रही थी।
यूपी: बंद फ्लैट में कंबल में लिपटा मिला महिला का शव, पति पर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मालूम चला कि गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट में बी-403 फ्लैट डिफेंस कॉलोनी निवासी मानवेन्द्र सिंह सिवाच का है। जिसमें परीक्षितगढ़ थाना के अहमपुरी गांव निवासी जसबीर भाटी पत्नी पूजा भाटी(36) के साथ रहता था। जसबीर मेरठ कोर्ट में एक वकील के यहां मुंशी है।
सोसाइटी के लोगों के मुताबिक 25 मई जो जसवीर को फ्लैट का गेट लगाकर अंतिम बार जाते देखा गया है। बताया कि करीब 4-5 दिन पहले सफाई करने वाला फ्लैट से कूड़ा लेने पहुचा तो गेट बंद था और बाहर बदबू आ रही थी। आवाज लगाने पर कोई बाहर नही आया तो वह वापस आ गया।
सोमवार दोपहर वह फिर से कूड़ा लेने गया तो फ्लैट के गेट पर बहुत ही ज्यादा दुर्गन्ध थी। उसने सोसाइटी के लोगों को बताया। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर यूपी100 पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना पुलिस ने एसपी देहात के आदेश पर फ्लैट के गेट का ताला तोड़ा। अंदर पूरी तरह अंधेरा था। कमरे में फर्श पर कम्बल में लिपटा हुआ महिला का शव पड़ा था। शव पुराना होने के चलते भयंकर दुर्गंध आ रही थी यहां तक लोगों का फ्लैट में रुकना मुश्किल हो गया। पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कॉलोनी के लोगों ने शव पूजा का ही बताया। पुलिस के अनुसार पूजा के कोई बच्चा नहीं था। दोनों पति पत्नी ही यहां रहते थे। पुलिस ने पति जसबीर को फोन किया तो उसने आने से इनकार किया। पुलिस के अनुसार दोबारा नंबर मिलाया गया तो नंबर बंद आ रहा है। बताया कि पूजा के सिर में चोट के निशान है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/