{"_id":"66e7b5ab02a38b17170fdcda","slug":"meerut-building-collapse-blood-clots-formed-in-head-due-to-being-buried-in-rubble-pm-report-revealing-2024-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut Building Collapse: मलबे में दबने से सिर में जम गए थे खून के थक्के, इस रिपोर्ट में सामने आया मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Building Collapse: मलबे में दबने से सिर में जम गए थे खून के थक्के, इस रिपोर्ट में सामने आया मौत का कारण
Mon, 16 Sep 2024 12:32 PM IST
शाहरुख खान
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
Meerut Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ की जाकिर कॉलोनी के हादसे में जान गंवाने वालों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि सभी के सिर में खून के थक्के जमे थे। इन चोटों से चिकित्सकों का अनुमान है कि परिवार को बचने का मौका ही नहीं मिला होगा। मलबा भरभराकर गिरा तो काफी संख्या में ईंटें इनके सिरों में लगीं, जिससे तत्काल ही मौत हो गई होगी। दबने से सभी के सारे शरीर में चोटें थीं, लेकिन सबसे गहरी चोटें सिर में थीं।
Meerut Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में शव कतार से रखे थे। शवों का पोस्टमार्टम सुबह करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुआ और डेढ़ बजे तक चला। आठ शवों का पोस्टमार्टम हुआ, जबकि दो बच्चों की उम्र कम होने की वजह से परिवारवालों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं किया गया।
Meerut Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
दो-दो कर शव पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से जाकिर कॉलोनी भेजे गए। सबसे पहले साजिद, साकिब, फिर सानिया और रिजा के शव भेजे गए। इसके बाद नफ्फो, फरहाना, फिर अलीशा और आलिया के शवों को मोर्चरी से पोस्टमार्टम के बाद जाकिर कॉलोनी भेजा गया। चार साल की समरीन और छह माह की रिमशा उर्फ हिमशा का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
तीन डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया, जिनमें डॉ. अमित, डॉ. विनोद और डॉ. ज्योति शामिल रहे। चिकित्सकों ने भी पहले कभी एक साथ एक ही परिवार के इतने शवों के पोस्टमार्टम नहीं किए थे। मोर्चरी पर सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Meerut Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
यह रहा मौत का कारण
सीएमओ ने बताया कि जब मस्तिष्क में रक्त वाहिका फट जाती है और रक्त से भर जाती है, तो यह धमनी में रुकावट पैदा करती है, जिससे रक्त का थक्का बन जाता है। इस रुकावट के परिणामस्वरूप मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। यही मृत्यु का कारण बन जाता है। इस हादसे में भी ऐसा ही हुआ।
सीएमओ ने बताया कि जब मस्तिष्क में रक्त वाहिका फट जाती है और रक्त से भर जाती है, तो यह धमनी में रुकावट पैदा करती है, जिससे रक्त का थक्का बन जाता है। इस रुकावट के परिणामस्वरूप मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। यही मृत्यु का कारण बन जाता है। इस हादसे में भी ऐसा ही हुआ।