{"_id":"66e7b2654bff5a7cc0037f0f","slug":"meerut-building-collapse-i-was-playing-ammi-abbu-and-my-brothers-and-sisters-all-got-buried-riya-2024-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut Building Collapse: 'मैं खेल रही थी... अम्मी, अब्बू और भाई-बहन सब दब गए'; मासूम रिया ने बयां की आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Building Collapse: 'मैं खेल रही थी... अम्मी, अब्बू और भाई-बहन सब दब गए'; मासूम रिया ने बयां की आपबीती
Mon, 16 Sep 2024 12:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut Building Collapse
- फोटो : Meerut Building Collapse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ की जाकिर कॉलोनी के हादसे में अपनों की मौत के बाद परिजन की आंख से आंसू नहीं थम पा रहे। सभी परिजन बार-बार यही बोल रहे हैं कि हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई। ऐसा मनहूस दिन ऊपर वाला किसी को न दिखाए। सात वर्षीय रिया को पता भी नहीं कि उसके पिता साजिद का साया उसके सिर से उठ गया है। दादी नफ्फो, दोनों बड़ी बहनें सानिया और रिजा और भाई साकिब भी इस दुनिया में नहीं रहे। जबकि मां सायमा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। उसने बताया कि जिस समय मकान गिरा वह घर के बाहर खेल रही थी। घर में अम्मी, अब्बू और भाई-बहन दब गए। घर में रो रही महिलाओं को वह भारी मन से देख रही थी।
रिया
- फोटो : Meerut Building Collapse
नईम कुछ समय पहले ही घर से बाहर निकला था। उसने इस हादसे में पत्नी अलीशा और पांच माह की बेटी हिमशा को खो दिया। मां के साथ भाई-भाभी और उनके बच्चों की मौत ने उसे भीतर तक झकझोर दिया।
Meerut Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
नईम ने कहा कि यह गम जिंदगीभर भुलाया नहीं जा सकता। मलबा हटाकर उसने अपनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया, इसका गम जिंदगी भर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
नदीम ने बताया कि वह हादसे से कुछ देर पहले गर्भवती पत्नी फरहाना से पशुओं का दूध निकालने की बात कहकर नीचे आया था। मां से भी कहा था कि दूध निकालने का समय हो गया है। वह घर से बाहर दो मिनट पहले ही निकला था। तभी तेज धमाके की आवाज के साथ मकान गिर गया।
विज्ञापन
Meerut Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
पलक झपकते ही तीन मंजिला मकान के मलबे में पूरा परिवार दब गया। यह देख आंखों के सामने एकबारगी अंधेरा छा गया। परिजन को बचाने के लिए वह कुछ नहीं कर सका। नफ्फो की पुत्री इसराना ने बताया कि वह 11 बहन-भाई हैं। सभी की शादी हो चुकी है। एक भाई की मौत हो चुकी है।