{"_id":"69059a5654c5e7800d0d67c2","slug":"meerut-central-market-demolition-protest-traders-and-women-lash-out-at-public-representatives-2025-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीस दे रहीं ध्वस्तीकरण की यादें: चैन छीन रहा मलबा, नेताओं पर बरसीं महिलाएं, पूछा-दुकानें टूटीं तब कहां थे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीस दे रहीं ध्वस्तीकरण की यादें: चैन छीन रहा मलबा, नेताओं पर बरसीं महिलाएं, पूछा-दुकानें टूटीं तब कहां थे?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:57 AM IST
सार
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 661/6 कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण से प्रभावित व्यापारी और उनके परिवार फिर धरने पर बैठ गए। महिलाओं ने जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। मलबे का ढेर अभी भी वहीं पड़ा है, जिससे व्यापारियों का दर्द और बढ़ रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ सेंट्रल मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के 661/6 कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण की टीस अभी भी व्यापारियों और उनके परिवारों में जिंदा है। शुक्रवार को पीड़ित व्यापारी फिर से टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान महिलाओं ने मौके पर पहुंचे नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
महिलाओं ने कहा कि उनकी दुकानें ढहा दी गईं, जीवनभर की कमाई चली गई, लेकिन जब वे रो रही थीं तब कोई जनप्रतिनिधि उनके साथ नहीं खड़ा हुआ। आरोप लगाया गया कि वही नेता बाद में दुकानें खुलवाकर मिठाई खा रहे थे।
2 of 6
जमींदोज हुआ कॉम्प्लेक्स।
- फोटो : अमर उजाला
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई और असर
25 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 661/6 कॉम्प्लेक्स को दो दिन तक चली कार्रवाई में जमींदोज कर दिया गया। इसके साथ ही आवास एवं विकास परिषद ने बाजार में 31 और प्लॉट्स के ध्वस्तीकरण के नोटिस भी लगाए हैं। व्यापारियों के मुताबिक 35 साल की दुकानदारी एक झटके में खत्म हो गई।
3 of 6
अवैध कॉम्प्लेक्स जमींदोज।
- फोटो : अमर उजाला
मलबे का ढेर और बढ़ती पीड़ा
ध्वस्तीकरण के बाद 20 फुट ऊंचा मलबा अब भी वहीं पड़ा है। कमिश्नर ने अस्थायी दुकानें लगाने की बात कही थी, लेकिन मलबा हटे बिना यह संभव नहीं है। व्यापारी कहते हैं कि 450 वर्ग मीटर जगह में 22 दुकानों की व्यवस्था कैसे होगी, इसका कोई स्पष्ट प्लान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मौके पर मौजूद भाजपा नेता विनीत शारदा
- फोटो : अमर उजाला
नेताओं के आश्वासन पर सवाल
मंगलवार को सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया मौके पर पहुंचकर दुकानें खुलवाने की अपील कर चुके हैं। लेकिन व्यापारियों का कहना है कि बाजार खुलवाने से पहले उनका नुकसान भरने की बात होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
5 of 6
सेंट्रल मार्केट में धरने पर पहुंचीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
'हमें बली का बकरा बनाया गया'-महिलाएं
धरने में पहुंचीं महिलाओं ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत शारदा के सामने कहा कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया। उन्होंने आवास विकास अधिकारियों पर मोटी रिश्वत लेकर अवैध शोरूम संचालित कराने का आरोप भी लगाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।