फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: कोहरे की चादर से लिपटा शहर, सर्द हवा ने दिखाया असर, वाहनों की रफ्तार हुई कम

Mon, 09 Jan 2023 01:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Jan 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
Meerut: city wrapped in thick fog, cold wind effected, speed of vehicles decreased
यूपी में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते हाईवे से लेकर अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार कम रही। वहीं, सर्द हवाओं का असर भी जारी रहा और लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते रहे। शनिवार रात न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से कुछ ऊपर रहा। वहीं, रविवार सुबह अधिकतम तापमान 7 डिग्री रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। हाईवे पर वाहन रेंगते रहे और चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी कुछ दिन तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।  



रविवार को भी दिनभर चली शीतलहर के चलते शहरवासी कांपते रहे। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। शनिवार रात सीजन में दूसरी बार सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। पारा सुबह साढ़े आठ बजे 7 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। साथ ही घना कोहरा छाया रहा। दोपहर के समय गुनगुनी धूप ने कुछ राहत दी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

Meerut: city wrapped in thick fog, cold wind effected, speed of vehicles decreased
यूपी में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सोमवार को भी मौसम सर्द रहेगा। सुबह कोहरा रहने की संभावना है। बताया कि हरियाणा और पंजाब में बारिश की संभावना दिख रही है। एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट होगी। मेरठ में 13 जनवरी से बारिश की संभावना है। कृषि प्रणाली के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। दो दिन तक कोहरा और शीतलहर का प्रकोप रहेगा। 
 
ऐसे बढ़ा रविवार को तापमान 
समय             तापमान 

08:30              07.0
11:30              08.8
02:30             13.6
05:30             13.0

Meerut: city wrapped in thick fog, cold wind effected, speed of vehicles decreased
यूपी में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

पिछले आठ दिन का तापमान
दिनांक     अधिकतम    न्यूनतम

1 जनवरी   16.2          05.5
2 जनवरी   14.8          09.4
3 जनवरी   14.0          06.8
4 जनवरी   12.0          06.1
5 जनवरी   10.6          05.4
6 जनवरी   11.8          06.1
7 जनवरी   13.5          04.0
8 जनवरी   13.6          04.6

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: city wrapped in thick fog, cold wind effected, speed of vehicles decreased
यूपी में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

400 के पास पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स
मोदीपुरम। कड़ाके की ठंड के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। जिस कारण शहर की हवा दूषित होती जा रही है। तीसरे दिन भी शहर की हवा प्रदूषित रही। यहां, का एयर क्वालिटी इंडेक्स 384 दर्ज किया गया है। एनसीआर में गाजियाबाद का 338, बागपत में 179, मुजफ्फरनगर में 288 एक्यूआई दर्ज किया गया। एनसीआर में मेरठ का एक्यूआई सबसे अधिक रहा। हवा के प्रदूषित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। जयभीमनगर का 391 और गंगानगर 382 और पल्लवपुरम 380  दर्ज किया गया। दिल्ली रोड पर 350 दर्ज किया गया है।
 
ये रहा शहर में हाल 
जयभीमनगर  391
गंगानगर      382
पल्लवपुरम   380
बेगमपुल      360
साकेत चौराहा 330
ईव्ज चौराहा   345
तेजगढी चौराहा 355
केसरगंज        360
घंटाघर चौराहा   379
बागपत चौराहा   341

विज्ञापन
Meerut: city wrapped in thick fog, cold wind effected, speed of vehicles decreased
यूपी में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

कोहरे में बिजली कटौती से शहर की जनता परेशान है। कई क्षेत्रों में रविवार सुबह कोहरे के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। विकासपुरी, घंटाघर क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक बिजली गायब रही। शास्त्रीनगर, लोहियानगर, हापुड़ रोड, जागृति विहार में भी सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। 33 केवी की लाइनों में फाल्ट के चलते समस्या बनी रही। अधिकारियों की मानें तो कोहरे के कारण जर्जर तारों में नमी होने पर ही फाल्ट हो जाता है । इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed