फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सदमे में परिवार: ऐसे खुला PNB बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटे की हत्या का राज, स्कूटी-जेवरात बरामद, देखें तस्वीरें

Fri, 02 Sep 2022 04:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Sep 2022 04:55 PM IST
विज्ञापन
PNB bank manager wife and son murder case, Meerut police recovered scooty and jewelery with cash
मेरठ में मां-बेटे की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

मेरठ के हस्तिनापुर में PNB बैंक के मैनेजर संदीप कुमार की आठ माह की गर्भवती पत्नी शिखा और पांच साल के बेटे रूकांश की हत्या करने का आरोपी बहनोई जेल चला गया है। वहीं दूसरे हत्यारोपी ने आत्महत्या कर ली है। मां-बेटे की हत्या करने के बाद जिस स्कूटी से आरोपी फरार हुए थे, पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। बताया गया कि दोनों आरोपी शिखा की स्कूटी से ही फरार हुए थे।   



ऐसे खुला केस, नकदी-जेवरात भी बरामद
शिखा के पिता श्रीपाल व पति संदीप ने हरीश पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने हरीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हरीश टूट गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शिखा की स्कूटी गाजियाबाद स्थित गंगनहर और लूटे गए जेवरात-नकदी बरामद कर लिए हैं।

PNB bank manager wife and son murder case, Meerut police recovered scooty and jewelery with cash
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

नोएडा में हुई थी संदीप की बहन से हरीश की मुलाकात 
पुलिस के मुताबिक, हरीश टैक्सी चालक है। करीब 16 साल पहले संदीप की बहन घर छोड़कर नोएडा पहुंची थी। इसी दौरान हरीश से डॉली की मुलाकात हुई। हरीश जब भी हस्तिनापुर या जंबूद्वीप में पर्यटक सैलानियों को लेकर आता था तो उसकी मुलाकात डॉली होती थी। दोनों ने प्रेम-प्रसंग के बाद शादी कर ली। इनके दो बच्चे हैं।

PNB bank manager wife and son murder case, Meerut police recovered scooty and jewelery with cash
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

हरीश नोएडा के सेक्टर-51 में होशियारपुर की गली नंबर दो में रहता था। वहीं संदीप बिजनौर जिले के जलीलपुर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में मैनेजर हैं। शिखा मूल रूप से उन्नाव के कंजोरा गांव की रहने वाली थीं। पिता श्रीपाल की मेरठ में तैनाती के दौरान कॉलेज में उसकी संदीप से पहले दोस्ती हुई फिर दोनों ने विवाह कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
PNB bank manager wife and son murder case, Meerut police recovered scooty and jewelery with cash
मेरठ में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala

भाई को बताया... मैंने बड़ा अपराध कर दिया है
पुलिस दूसरे हत्यारोपी रवि की तलाश में लगी थी। वहीं गुरुवार की सुबह रवि का गोली लगा शव पिलखुवा के जंगल में ट्यूबवेल के पास मिला। पुलिस के मुताबिक, रवि ने आत्महत्या करने से पहले अपने भाई कहर सिंह को बताया कि उसने बड़ा अपराध कर दिया है। अब उसे आत्मग्लानि हो रही है। रवि के शव के पास से तमंचा भी मिला है। 

विज्ञापन
PNB bank manager wife and son murder case, Meerut police recovered scooty and jewelery with cash
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala

शिखा के मायके वाले बोले- संदीप की जान को भी खतरा
घटना के बाद से शिखा के मायके वालों का कहना है कि संदीप के साथ उनका रिश्ता हमेशा रहेगा। संदीप के परिवार से उनका कोई लेना-देना नहीं है। बेटी की मौत के बाद सारे रिश्ते टूट गए हैं। हरीश का बड़ा गैंग है। उन्होंने कहा कि संदीप की जान को भी खतरा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि संदीप की सुरक्षा को लेकर बातचीत चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed