सब्सक्राइब करें

#Pulwama: लोगों की जुबानी जानिए कितने दिलेर और नेक दिल इंसान थे शामली के शहीद जवान प्रदीप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Feb 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
#Pulwama: martyr jawan pradeep kumar from Shamli was a noble heart person
shamli jawan

शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले 


वतन पर मिटने वालों का यही नामों निशां होगा। 

यकीनन वतन पर मिटने वालों के निशां कभी नहीं मिट सकेंगे क्योंकि वे हर देशवासी के दिल में बसते हैं और हर दिल में उनके लिए प्यार और सम्मान हमेशा बरकरार रहेगा। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए शामली के जवान प्रदीप कुमार का शनिवार सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन उनके परिजनों और आस पास के लोगों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

Trending Videos
#Pulwama: martyr jawan pradeep kumar from Shamli was a noble heart person
shamli jawan

साथ पढ़े और बचपन में साथ खेले दोस्तों की आंखें साथ बिताए वक्त को याद करके भर आती हैं। क्योंकि उनका वो दोस्त अब कभी लौटकर नहीं आ सकेगा। शहीद जवान प्रदीप के घर पहुंचकर जब अमर उजाला संवादाता ने लोगों से बात की तो हर तरफ से एक ही आवाज आ रही थी। बड़े ही नेकदिल इंसान थे प्रदीप। जी हां आइए इन्हीं लोगों की जुबानी जानते हैं आखिर कैसे था गांव का ये लाड़ला जांबाज जवान: - 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
#Pulwama: martyr jawan pradeep kumar from Shamli was a noble heart person
shamli jawan

परिजनों के मुताबिक प्रदीप कुमार ने शिक्षा शामली में ही ग्रहण की। उन्होंने वीवी डिग्री कालेज से बीए की परीक्षा पास करने के बाद 2003 में सीआरपीएफ में मथुरा में भर्ती हुए। उनकी ट्रेनिंग बरेली में हुई। 


 
#Pulwama: martyr jawan pradeep kumar from Shamli was a noble heart person
shamli jawan

वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में हुई थी। शादी होने के डेढ़ साल बाद ही उनकी सीआरपीएफ में नौकरी लग गई थी। शादी के करीब दो-तीन साल बाद से ही वे बच्चों के साथ भले ही गाजियाबाद में रह रहे थे। मगर, बनत से उनका मोह कम नहीं हुआ। जब भी वे छुट्टी आते थे तो यहां भी जरूर आते थे। उनकी लेकर कस्बे में दिनभर लोग चर्चा करते रहे। 


 
विज्ञापन
#Pulwama: martyr jawan pradeep kumar from Shamli was a noble heart person
shamli jawan

कस्बा निवासी आसिफ खान ने कहा कि प्रदीप बहुत ही मिलनसार और व्यवहार कुशल व नेक दिल इंसान थे। दिनेश कुमार ने कहा कि वे जब भी छुट्टी आते थे, सभी लोगों से मिलते जुलते थे। राजेंद्र सिंह ने बताया कि रास्ते में कोई भी मिला, बिना बोले और हाल-चाल जाने बिना नहीं रहते थे। ओंकार सिंह ने बताया कि उनके बारे में जितना भी कहा जाए, वह कम है। उनकी अच्छाई और व्यवहार हमेशा याद किया जाएगा। वे मेहतनी और काम के प्रति लगनशील रहते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed