रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली बताते हैं कि भारतीय वायु सेना ने जो स्ट्राइक की है, वो हमारा हक बनता था। सेना को उम्मीद थी कि पाकिस्तान जवाब देगा, इसी के चलते उसके एफ-16 विमान को वायु सेना ने मार गिराया। पाकिस्तानी आर्मी दिखाती आई है कि उसका भारतीय सेना कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। इस पूरे ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना की जितनी बेइज्जती हुई है उससे वो बौखलाहट में है।
{"_id":"5c77b104bdec22737d20dd5a","slug":"retired-army-officers-reaction-on-bombing-in-pok-says-pak-economy-is-too-weak-to-war","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेना के सेवानिवृत्त अफसरों का फूटा गुस्सा, कहा- 'रोटी को पैसा नहीं, युद्ध लड़ेगा पाकिस्तान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के सेवानिवृत्त अफसरों का फूटा गुस्सा, कहा- 'रोटी को पैसा नहीं, युद्ध लड़ेगा पाकिस्तान'
Thu, 28 Feb 2019 03:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 Feb 2019 03:53 PM IST
सार
- रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली ने कहा कि अगर पाकिस्तान ब्लैक लिस्ट हो गया तो खाने के लाले पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड ब्रिगेडियर रणवीर सिंह
ये तो अभी ट्रेलर है...
रिटायर्ड ब्रिगेडियर रणवीर सिंह का कहना है कि पाकिस्तान द्वारा संचालित आतंकी संगठनों ने भारत में कई बड़े हमले किए। भारत भी इसको कब तक सहता रहता। सरकार ने कई देशों का समर्थन, जल बंदी, खाद्य वस्तुओं पर रोक के बाद हवाई हमला किया जो शानदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वायुसेना दोनों बधाई के पात्र हैं। पाकिस्तान ने जो गलती की है उसकी सजा उसे भुगतनी पड़ेगी। पाकिस्तान जान ले कि यह अभी एक ट्रेलर है, अभी और बहुत कुछ बाकी है।

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार
युद्ध किया तो मुंह की खाएगा पाक
मेरठ कॉलेज के डिफेंस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार बताते हैं कि यदि पाकिस्तान ने युद्ध किया तो वह मुंह की खाएगा। दुनिया भर के देशों की सैन्य ताकत का सालाना आकलन करने वाली संस्था ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक पाकिस्तान भारत के सामने कहीं नहीं ठहरता है। पाकिस्तान की सैन्य शक्ति हर लिहाज में भारत से आधी है।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुनित कुमार
कहीं से भी अटैक हो, मुंह तोड़ देंगे जवाब
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुनित कुमार बताते हैं कि हमारी सेना की तैयारी इतनी है कि कहीं से भी अटैक होता है तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। भारतीय वायु सेना ने जो किया, वह हमारा हक बनता था। आतंकी कैंपों को ध्वस्त करके कुछ गलत नहीं किया गया। पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना के सामने कहीं भी खड़ी नहीं होती।
पाकिस्तान के पास भारतीय सेना से 10 दिन भी सीधे लड़ाई लड़ने का पैसा नहीं है। उसके पास भारतीय सेना से वार करने के लिए संसाधन और ताकत दोनों नहीं हैं। जहां तक पायलट को गिरफ्तार करने की बात है तो फाइटर प्लेन की स्पीड 15 सौ किमी प्रति घंटे से ज्यादा होती है। ऐसे में कुछ सेकेंडों में ही प्लेन इतनी दूर चला जाता है कि अंदाजा नहीं लगता।

स्क्वॉड्रन लीडर रिटायर्ड तूलिका रानी
पाकिस्तान भूल में था, करारा जवाब मिलेगा
स्क्वॉड्रन लीडर रिटायर्ड तूलिका रानी का कहना है कि भारत कभी युद्ध नहीं चाहता। लेकिन पाकिस्तानी सेना शायद इस भूल में थी कि हम कुछ नहीं कर सकते। हमने जो वार किया है वह भी सेल्फ डिफेंस में किया है। पाकिस्तानी सेना की इतनी हिम्मत नहीं कि सीधे भारत पर हमला कर सके। पाकिस्तान हमारे सामने कहीं नहीं टिकता है। ऐसे माहौल में मेरी लोगों से अपील है कि सोशल साइट पर जो वीडियो और फोटो शेयर हो रहे हैं, उनको लेकर पैनिक न पैदा करें।
अपने देश में शांति बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। सभी धर्मों के लोग सेना के साथ खड़े होंगे तो पाकिस्तान आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी कुछ नहीं कर सकता है। वह अपने स्लीपिंग सेल से माहौल खराब करने की कोशिश करेगा। जहां तक बात हमारे पायलट की है तो जेनेवा संधि के मुताबिक पाकिस्तान को उसको छोड़ना होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/