फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उधर शहीदों के गम में डूबा था पूरा देश, मेरठ में फौजी पति के खिलाफ खौफनाक साजिश रच रही थी पत्नी

Thu, 28 Feb 2019 03:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Feb 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
#pulwamaattack, Wife in Meerut was plotting murder of her military husband
meerut fauji murder

जी हां, एक तरफ जहां पूरा देश पुलवामा हमले के बाद सेना के चालीस जवानों की शहादत के गम में डूबा था वहीं यूपी के मेरठ में एक पत्नी अपने ही फौजी पति की हत्या की खौफनाक साजिश रच रही थी। उसे बस सही वक्त का इंतजार था, क्योंकि उसका पति उसकी खास योजना में अड़ंगा बन रहा था। इसे फौजी की किस्मत कहें या फिर पत्नी का दुर्भाग्य की पति के खिलाफ रची ये साजिश नाकाम हो गई। आगे पढ़ें रिश्तों को तार-तार और शर्मसार कर देने वाली वारदात की कहानी:-

#pulwamaattack, Wife in Meerut was plotting murder of her military husband
meerut fauji murder

यूपी के मेरठ में गंगानगर में एक फौजी को सरे राह गोली मार दी गई। आनन-फानन में फौजी को अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो एक बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 

दरअसल, फौजी की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के संग मिलकर अपने फौजी को मारने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी गिरफ्तार कर लिया है। इस राज का खुलासा होते ही महिला ने जहर खा लिया। उसे गंगानगर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 

#pulwamaattack, Wife in Meerut was plotting murder of her military husband
meerut fauji murder

गंगानगर स्थित पी-पाकेट में फौजी सुनील चौधरी रविवार शाम पत्नी को स्कूटी चलाना सिखा रहे थे। तभी बदमाश आए और सुनील के सिर में पीछे से सटाकर गोली मारकर भाग गए। पत्नी ने लूट के विरोध में पति को गोली मारना बताया था। सुनील की दिल्ली के आर्मी हाॅस्पिटल में हालत गंभीर बनी है।

इस मामले की जांच पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही थी। पुलिस जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस का दावा है कि फौजी पर हमले करने वाले बदमाश नहीं थे। पुलिस का कहना है कि फौजी की पत्नी के मुबारिक खेकड़ा बागपत निवासी रोहित से प्रेम संबंध थे। सुनील का 31 मार्च को रिटायरमेंट है। पत्नी और उसके प्रेमी ने सुनील को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
#pulwamaattack, Wife in Meerut was plotting murder of her military husband
meerut fauji murder

पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के जुर्म कुबूलते ही पुलिस महिला को भी गिरफ्तार करने उसके घर पर पहुंची। लेकिन इससे पहले महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात की है। दोनों पुलिस के कब्जे में हैं। जांच में रोहित के दोस्त अजय त्यागी का नाम भी सामने आया है। रोहित दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता था। उसके मोबाइल में महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सामने आए हैं। फौजी पर जानलेवा हमले के मामले में कई चौकाने वाले खुलासे होंगे।

विज्ञापन
#pulwamaattack, Wife in Meerut was plotting murder of her military husband
meerut fauji murder

और खुलेंगे कई राज   
पुलिस का दावा है कि फौजी के हमले के मामले में आरोपियों ने कई राज खोले है। जिनका खुलासा पुलिस शुक्रवार करेगी। आरोपी रोहित और अजय त्यागी ने महिला को ब्लैकमेल भी किया है। फौजी की पत्नी अपने बच्चों के साथ गंगानगर में किराये के मकान में रहती है। मकान मालिक व आसपास के लोगों ने आरोपी रोहित और महिला की कई बातें पुलिस को बताई है। आरोपी पुलिस कस्टडी में है। 

पुलिस का दावा कि आसपास की महिलाओं ने जैसे ही फौजी की पत्नी को बताया कि हमला तूने ही कराया है। यह सुनते ही उसने जहर खाया है। मकान मालिक ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed