{"_id":"5bc1d765bdec2269807df343","slug":"this-woman-of-meerut-is-making-amazing-art-b-leaf-carving","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरी पत्तियों पर उकेरे रामायण के किरदार, इस कलाकारी को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरी पत्तियों पर उकेरे रामायण के किरदार, इस कलाकारी को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की जॉब लगी और वे दूसरे शहर चले गए। घर पर हम पति-पत्नी बचे। खाली समय में दिनभर बोर होती। तभी मैंने सोचा कि क्यों न स्कूल के दिनों को फिर से जी लूं। बच्चों ने भी रंग, पेंट और ब्रश के डिब्बे थमा दिए। हाथों में रंग का डिब्बा-ब्रश आया तो मैं खुद को नहीं रोक पाई। यह कहना है गंगानगर निवासी लीफ कार्विंग और पेपर कार्विंग की मास्टर ममता गोयल का।
शौक बना जुनून
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर निवासी ममता शादी के बाद मेरठ आईं। पति अरुण गोयल बिजनेस में व्यस्त रहते। बच्चे विदेश में सैटल हो गए तो ममता ने अपनी अंगुलियों के जादू को फिर से चलाना शुरू कर दिया। उन्हें पेंटिंग बनाने का शौक बचपन से था, लेकिन उन्होंने कला की दुनिया में कमबैक चाइनीज कला लीफ कार्विंग और पेपर कार्विंग से किया।
चाकू की मदद से उकेरीं आकृतियां
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
ममता कहती हैं इंटरनेट पर लीफ कार्विंग आर्ट देखी। बहुत अच्छी लगी। सोचा मैं भी इसे कर सकती हूं, क्योंकि ब्रश पर मेरा हाथ बहुत अच्छे से सेट है। इसलिए पत्ती को महीन आकार देने में मुझे ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इंटरनेट की मदद से बड़ी-बड़ी पत्तियों पर चाकू की मदद से आकृतियां उकेरने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्यास ने बनाया माहिर
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
अभ्यास इतना रंग लाया कि आज ममता पीपल, बरगद, आम, ओक, मनीप्लांट से लेकर गुलाब की बारीक पत्ती पर मनचाही आकृति और दृश्य चित्र उकेर लेती हैं। लीफ कार्विंग के साथ पेपर कार्विंग, ग्रीटिंग मेकिंग और पॉपअप कार्ड्स बनाने शुरू किए। शौकिया ही यह काम करती हैं। ममता एमए पॉलिटिकल साइंस व जर्नलिज्म कर चुकी हैं। बैडमिंटन की शानदार खिलाड़ी रही हैं।
विज्ञापन
आसान नहीं लीफ कार्विंग
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
पेपर कार्विंग से कठिन लीफ कार्विंग हैं। हरी पत्ती पर बॉलपेन से डिजायन को बेहद सावधानी से ड्रॉ करते हैं। पेंसिल से इसलिए नहीं बनाते क्योंकि पत्ती पर अगर डिजायन गलत हो जाए तो उसे मिटा नहीं सकते। बने हुए डिजायन को महीन चाकू की मदद से काटते जाते हैं। ममता ने बताया कि 5 घंटे में एक पीस आराम से बना लेती हूं। कटिंग के बाद पीस को हल्का सा सुखाते हैं। कलर और फेविकोल और रंग मिलाकर पेंट करते हैं। इसके बाद इसकी फ्रेमिंग करते हैं।