फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' के घर में शुरू हुई थी नरूला-युविका की प्रेम कहानी, देखें लवली जोड़े की खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 13 Oct 2018 04:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 13 Oct 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Prince narula and yuvika chaudhary got married and love story started in house of Big Boss
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। टीवी की सबसे लवली जोड़ी की प्रेम कहानी 'बिग बॉस सीजन 9' से शुरू हुई थी। अधिकतर रिएलिटी शो में दिल मिलते हैं और फिर शो खत्म होने पर रिश्ते भी खत्म हो जाते हैं। लेकिन युविका और प्रिंस का प्यार शो खत्म होने के बाद भी वैसा ही रहा। कुछ दिन पहले ही युविका और प्रिंस ने सगाई की थी। अब इस लवली जोड़े ने शादी भी कर ली हैं।



Prince narula and yuvika chaudhary got married and love story started in house of Big Boss
फाइल फोटो

'बिग बॉस' सीजन 9 से सुर्खियों में आए प्रिंस नरूला व अभिनेत्री और यूपी की बड़ौत निवासी युविका चौधरी शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। ट्विटर व फेसबुक पर दोनों के मेहंदी समारोह का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

Prince narula and yuvika chaudhary got married and love story started in house of Big Boss
फाइल फोटो

नगर की नई मंडी निवासी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री युविका चौधरी वैसे तो फतेहपुर पुट्टी गांव की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म 22 दिसंबर 1991 को बड़ौत में हुआ था। इनके पिता रामनरेश कश्यप शिक्षक हैं। इनके एक छोटे भाई आकाश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prince narula and yuvika chaudhary got married and love story started in house of Big Boss
फाइल फोटो

युविका चौधरी 'ओम शांति ओम', 'समर 2017' और 'तो एक पक्की' आदि फिल्में कर चुकी हैं। कन्नड फिल्म 'मलेयाजी जोथेयली' में 2009 में गणेश के साथ मुख्य किरदार भी निभा चुकी हैं। इसके अलावा धारावाहिक 'दफा 420' में भी वह काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Prince narula and yuvika chaudhary got married and love story started in house of Big Boss
फाइल फोटो

शादी के प्रीवैडिंग शूट में भी ये जोड़ी शानदार नजर आ रही है। इससे पहले बुधवार को हुए मेंहदी के आयोजनों की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटो में युविका जहां हरे लहंगे में नजर आ रही हैं, वहीं प्रिस नरूला सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहने हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed