मेरठ में घंटाघर के पास टाउन हॉल में मंगलवार रात लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। लूट का सामान भी बरामद कर लिया है।
2 of 5
पुलिस मठभेड़
- फोटो : amar ujala
देहली गेट थाना क्षेत्र के छतरी वाले पीर के पास सात फरवरी को बदमाशों ने एक दुकान में लूटपाट की थी। बदमाशों ने व्यापारी को मारने की धमकी भी दी थी। मंगलवार रात तीनों बदमाश घंटाघर स्थित टाउन हॉल में बैठकर फिर से लूटपाट की योजना बना रहे थे।
3 of 5
पुलिस मठभेड़
- फोटो : amar ujala
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही बदमाशों ने गोलियां चला दीं, जिसमें जवाबी कार्रवाई में आरोपी सलमान निवासी शाहपुर कोतवाली, अमन निवासी बटवाड़ा लाल कोतवाली और मूसा निवासी शाहपुर गेट कोतवाली घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
4 of 5
पकड़े गए बदमाश
- फोटो : amar ujala
लूट करता है यह गैंग
ये बदमाश लूट करने वाले गैंग के सदस्य हैं। दूसरे-तीसरे दिन लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। इस गैंग के कई बदमाश फिलहाल जेल में बंद हैं। लेकिन पेशी या जेल में मुलाकात के दौरान बदमाश अपनी आगे की पूरी प्लानिंग बता देता हैं।
5 of 5
पुलिस मठभेड़
- फोटो : amar ujala
सीओ कोतवाली का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई लूट की वारदात खुल सकती हैं। पुलिस उनसे जल्द ही राज उगलवाएगी।