फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मस्जिद में ट्रिपल मर्डर: मुफ्ती की बीवी और दो मासूम बच्चियों का कत्ल... दो किशोरों ने इसलिए तीनों को मार डाला

Sun, 12 Oct 2025 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Oct 2025 08:46 AM IST
सार

यूपी के बागपत के गांगनौली में मस्जिद में मुफ्ती की पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। वारदात के समय मुफ्ती अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के कार्यक्रम में देवबंद गए थे। 

विज्ञापन
Two teenagers kill Mufti wife and two daughters in Baghpat after being scolded for studying in a mosque
baghpat triple murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से तिहरे हत्याकांड की सनसनीखेज खबर सामने आई। आरोपियों ने मां के साथ मासूम बच्चियों को भी बर्बरता से मार डाला। मस्जिद परिसर में तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया।


बागपत जिले के दोघट के गांगनौली की बड़ी मस्जिद परिसर में शनिवार की दोपहर मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी आलिमा इसराना (30), बेटी सोफिया (5), सुमाझ्या (2) की दो नाबालिगों ने बसूली से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर आला कत्ल बिसौली और एक चाकू बरामद कर लिया है।
 
Two teenagers kill Mufti wife and two daughters in Baghpat after being scolded for studying in a mosque
एसपी सूरज कुमार राय को खरी खोटी सुना रहे लोगों को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली जिले के सुन्ना गांव निवासी मुफ्ती इब्राहिम अपने परिवार के साथ गांगनौली की बड़ी मस्जिद में ऊपरी मंजिल में बने कमरे में तीन साल से रह रहे हैं। उनकी पत्नी इसराना आलिमा की पढ़ाई करके पड़ोस की बच्चियों को दीनी तालीम देती थीं।
 
Two teenagers kill Mufti wife and two daughters in Baghpat after being scolded for studying in a mosque
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में विलाप करता मुफ्ती इब्राहिम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून से लथपथ चारपाई पर पड़े थे शव
शनिवार दोपहर में छह बच्चियां दीनी तालीम लेने के लिए मस्जिद में आईं तो काफी देर तक आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला। वे सीढ़ी से चढ़कर छत पर गईं और दरवाजा खोला। कमरे में जाकर देखा तो इसराना, सोफिया और सुमाइया के शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़े दिखे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two teenagers kill Mufti wife and two daughters in Baghpat after being scolded for studying in a mosque
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के बाहर हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी से नोकझोंक और एएसपी की गाड़ी को तोड़ने का प्रयास 
शव देखते ही बच्चियां चिल्लाते हुए मस्जिद से बाहर आ गईं। भीड़ ने पुलिस के शव उठाने का विरोध किया। एसपी से नोकझोंक और एएसपी की गाड़ी को तोड़ने का प्रयास किया गया। मेरठ के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

 
विज्ञापन
Two teenagers kill Mufti wife and two daughters in Baghpat after being scolded for studying in a mosque
मस्जिद के बाहर हंगामे के दौरान पहुंचे पुलिसकर्मियों से होती हाथापाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों आरोपी मस्जिद में लेते थे दीनी तालीम
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि वे दोनों मस्जिद में दीनी तालीम लेते थे। उनको मुफ्ती इब्राहिम और कभी इसराना पढ़ाती थी। इब्राहिम उनको डांटने के साथ ही पिटाई कर देते थे। इसलिए गुस्से में परिवार को मारने की योजना बनाई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed