फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनो के खून में प्यार नहीं दुश्मनी छिपी है... किसी ने सुहाग उजाड़ा तो किसी ने बाप को मार डाला

Sat, 03 Nov 2018 03:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 03 Nov 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
UP CRIME NEWS son killed father in Meerut in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में एक सप्ताह में अलग-अलग चार सनसनीखेज वारदातों से रिश्ते कलंकित हुए हैं। एक वारदात में संपत्ति की खातिर भाई ने भाई को मार डाला, दूसरी में बेटे ने पिता के खून से अपने हाथ रंग लिये, तीसरी घटना में महिला ने बेटे के साथ मिलकर सुहाग उजाड़ डाला और अन्य वारदात में पति ने महिला की हत्या कर दी। इन चारों वारदातों से पीड़ित परिजनों में गम और गुस्सा है। इससे पहले भी कई हत्या अपनों की प्रतिशोध में की जा चुकी हैं। पुलिस को जबरन परिजनों पर दबाव बनाकर मुकदमा दर्ज कराना पड़ा।

UP CRIME NEWS son killed father in Meerut in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भाई को ही मार डाला
परतापुर की रामनगर कॉलोनी में सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार रवींद्र सिंह के बेटे अविनाश की हत्या में उसका दूसरा बेटा अंकित जेल गया। परिजनों ने हत्यारोपी बेटे से किनारा कर लिया, लेकिन उनके सामने कई मजबूरियां भी हैं। अब वे क्या करें, कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। उनमें अविनाश की हत्या का गम है। वहीं, दूसरे बेटे अंकित के खिलाफ गुस्सा भी।

UP CRIME NEWS son killed father in Meerut in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बेटे ने की पिता की हत्या
शुक्रवार को लिसाड़ीगेट के अहमदनगर में हुआ। जिसमें हत्यारोपी बेटा साकिब है। हिबजुर्रहमान की हत्या से परिजनों में गुस्सा है। पुलिस परिजनों से साकिब के बारे में पूछताछ कर रही है। उनका कहना है कि उनके लिए वह मर चुका है। वहीं, कुछ लोग परिजनों को समझाने में लगे हैं कि गुस्सा छोड़ो, तुम्हारा अपना बच्चा है। सोच समझकर फैसला लेना।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP CRIME NEWS son killed father in Meerut in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पत्नी की हत्या कर दी
लिसाड़ीगेट के अहमदनगर में गुरुवार सुबह इरशाद ने अपनी पत्नी अंजुम की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बावजूद परिजन इरशाद को हत्यारोपी मानने को तैयार नहीं हैं। अंजुम के मायके वालों ने इरशाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि इरशाद अभी फरार है। उसे जल्द जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
UP CRIME NEWS son killed father in Meerut in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पत्नी-बेटे ने ही मार डाला
दौराला के मछरी गांव में सुंदरपाल सैनी की बीती 27 अक्तूबर को करवाचौथ वाले दिन उसकी पत्नी और बेटे ने हत्या कर दी थी। इसमें मां-बेटा और नौकर जेल चले गए। पुलिस ने कहने पर जबरन एक रिश्तेदार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। अब रिश्तेदार मां-बेटे को जमानत पर छुड़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed