फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी से राहत : पश्चिमी यूपी में दिन भर उमस के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश, लबालब हुईं शहर की सड़कें

Tue, 15 Jun 2021 07:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Jun 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
weather update: Rain with strong winds in western UP, city roads flooded
बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी में दिन भर भीषण गर्मी से शाम होते होते राहत मिली। मंगलवार देर शाम को मौसम में आए बदलाव के कारण तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 



पिछले कुछ दिन से भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा था। शाम को तेज हवा राहत दे रही थी, लेकिन बारिश न होने से उमस व चुभन वाली गर्मी पंखे व कूलर के सामने भी परेशान कर रही थी। मंगलवार को भी सुबह के समय तेज धूप निकली लेकिन दोपहर तक धूप व कभी आसमान में बादल छाए रहने का सिलसिला चलता रहा। शाम होते-होते मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने प्रचंड गर्मी से राहत महसूस की।  

weather update: Rain with strong winds in western UP, city roads flooded
शहर से लेकर देहात तक हुई बारिश - फोटो : amar ujala

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि वेस्ट यूपी के सभी जिलों में 16 व 17 जून को गरज के साथ बारिश के आसार है। इसके बाद तीन दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 71 व न्यूनतम आर्द्रता 57 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार छह किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। 

weather update: Rain with strong winds in western UP, city roads flooded
- फोटो : amar ujala

तेज हवा में उड़े होर्डिंग्स
मंगलवार को शाम के समय में मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन तेज हवाओं के कारण हाइवे किनारे लगे होर्डिंग्स उड़ गए। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों व देहात में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weather update: Rain with strong winds in western UP, city roads flooded
लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा - फोटो : amar ujala

एक्यूआई स्तर में हुई बढ़ोत्तरी
मेरठ के एक्यूआई स्तर में मंग्वार को बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन अभी भी हवा शुद्ध बनी हुई है। सोमवार को एक्यूआई का स्तर 51 दर्ज किया गया था, जो मंगलवार को बढ़कर 71 दर्ज किया गया। बागपत का एक्यूआई 173, गाजियाबाद का 142, मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 96 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
weather update: Rain with strong winds in western UP, city roads flooded
टोल प्लाजा पर छाया अंधेरा - फोटो : amar ujala

बारिश के पहले तेज तूफान के चलते सिवाया टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों को भी अंदर सुरक्षित स्थान पर जाकर जान बचानी पड़ी। इस बीच तेज तूफान के चलते हाईवे पर गुजर रहे दुपहिया वाहन स्वामी भी सुरक्षित स्थान पर खड़े हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed