पश्चिमी यूपी में दो दिनों से लगातार गंगनहर में डूबने की खबरें आ रही हैं। आज बिजनौर में गंगा में नहाते समय एक युवक डूब गया। युवक मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला है और वह अपने चार दोस्तों के साथ नहाने आया था। इनमें से कोई तैरना नहीं जानता था, इसलिए युवक को बचा नहीं पाए। पीएसी के जवान डूबे हुए युवक की तलाश में जुटे हैं।
PHOTOS: डूब गई चार जिंदगियां, रिश्तेदारी में घूमने आया था सिपाही, मौत ने मारा झपट्टा, गहरे पानी में समाए तीन और युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद पीएसी के जवान भी मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि पांच दोस्त नहाने आए थे, लेकिन तैरना नहीं जानते थे। इनमें से एक युवक रमन डूब गया। उसकी तलाश कराई जा रही है।
सिपाही समेत डूबे तीन युवक
गर्मी से राहत पाने के लिए नानू पुल के पास गंगनहर में उतरे शामली निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही राहुल शर्मा (28) की शनिवार की शाम डूबकर मौत हो गई। घटना के 24 घंटे बाद रविवार को सिपाही का शव पीएसी के गोताखोरों को भोला झाल पर मिला। इसके अलावा दो और युवक नहाते समय गंगनहर में डूब गए।
शामली के माजरा रोड शांतिनगर निवासी अनुज पुत्र आनन्द स्वरूप शर्मा ने बताया कि उसका बड़ा भाई राहुल शर्मा दिल्ली पुलिस में सिपाही था। शनिवार को वह सरधना के पास नानू गांव में मौसी के घर गया था। देर शाम मौसेरा भाई सुमित और राहुल पुल के पास गंगनहर में नहाने लगे। इसी दौरान राहुल गहरे पानी में समा गया। सुमित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।
वहीं पुलिस ने रात में ही गोताखोरों की मदद से राहत-बचाव अभियान चलाया, लेकिन राहुल का पता नहीं चला। रविवार सुबह पीएससी के गोताखोरों ने सिपाही का शव भोला झाल से बरामद किया।
पांचली बुजुर्ग निवासी युवक गंगनहर में डूबा
सरधना में सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव निवासी मन्नान (19) पुत्र हाजी बाकर रविवार को दोस्तों संग नानू में गंगनहर नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक पानी के बहाव में डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाया पर वह आगे बह गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से मन्नान की घंटों तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने पीएसी के गोताखोरों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलवाने की मांग की है। लेकिन रविवार शाम तक पीएसी के गोताखोर नहीं पहुंचे थे। घटना के बाद मौके पर जमा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

कमेंट
कमेंट X