संभल शहर में चलाए गए बिजली चेकिंग अभियान में सितंबर से 20 दिसंबर तक 1379 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इसमें 7.10 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। मुरादाबाद के मुख्य अभियंता एके सिंघल ने बताया कि लाइनलॉस वाले इलाके में 60 प्रतिशत तक की कमी आई है। रायसत्ती इलाके में लाइनलॉस सामान्य हो गया है।
संभल में बिजली चोरी से अफसर हैरान: 10 दिन में पकड़े 1379 मामले, 7.10 करोड़ जुर्माना, सपा सांसद व नेता भी आरोपी