सब्सक्राइब करें

UP: कभी अजय और रंजीत के बीच थी गहरी दोस्ती, बहन से अफेयर ने बना दिए दुश्मन; 15 दिन से रेकी कर रहे थे रिश्तेदार

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 06 May 2026 03:26 PM IST
सार

मुरादाबाद के बिलारी में हुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। कभी अजय और रंजीत गहरे दोस्त थे। रंजीत के अजय की बहन से प्रेम संबंध हो गए। जिससे दोनों के बीच दुश्मनी हो गई। 

विज्ञापन
Property Dealer Murder Ajay and Ranjit deep friendship but affair with sister turned into enemies moradabad
Property Dealer Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के बिलारी में हुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। कमालपुर चंदौरा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान और अजय के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों का एक साथ उठना बैठना था और एक दूसरे के घर जाना था लेकिन अजय की बहन और रंजीत के बीच प्रेम प्रसंग होने से दोनों एक दूसरे के दुश्मन हो गए थे।


करीब छह माह पहले जब अजय की बहन से रंजीत की नजदीकियां बढ़ी गई थीं। अजय को इसकी जानकारी हुई तो वह रंजीत से रंजिश मानने लगा। दो माह पहले शाम के समय रंजीत और अजय में कहासुनी भी हो गई थी। 
 
Trending Videos
Property Dealer Murder Ajay and Ranjit deep friendship but affair with sister turned into enemies moradabad
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
उस समय भी अजय ने रंजीत को जल्दी ही देख लेने की धमकी दी थी। अजय के मन में रंजीत से बदला लेने की भावना लगातार जोर पकड़ने लगी थी इसीलिए अजय ने अपने पिता और दो रिश्तेदारों के सहयोग इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Property Dealer Murder Ajay and Ranjit deep friendship but affair with sister turned into enemies moradabad
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
15 दिन से अजय के घर ही रुककर रेकी कर रहे थे रिश्तेदार
रंजीत चौहान की हत्या में शामिल रहे अजय के मौसेरे भाई और एक अन्य रिश्तेदार 15 दिन से गांव में रुके हुए थे। वह रंजीत की रेकी कर रहे थे। वह रंजीत के बाहर निकले का इंतजार कर रहे थे। रंजीत का मोबाइल गायब है। उनका मोबाइल मिलने पर ही पता चलेगा कि उन्हें कॉल कर किसने बुलाया था।

 
Property Dealer Murder Ajay and Ranjit deep friendship but affair with sister turned into enemies moradabad
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
नहीं रुक रहे रंजीत की पत्नी और मां के आंसू
प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की पत्नी और मां के आंसू दूसरे दिन भी नहीं रुक पाए। रंजीत चौहान और उनके भाई पिंकू चौहान के घर बराबर में हैं। रंजीत के परिवार में गर्भवती पत्नी नेहा के अलावा छह साल का बेटा दक्ष और मां प्रेमवती है। महिला रिश्तेदारों से लिपटकर रंजीत की पत्नी नेहा खूब रोती रही और यही सवाल करती रही कि अब उसके जीवन का क्या होगा।
विज्ञापन
Property Dealer Murder Ajay and Ranjit deep friendship but affair with sister turned into enemies moradabad
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
गांव में तैनात रही पुलिस
रंजीत चौहान हत्याकांड के अगले दिन मंगलवार को कमालपुर चंदौरा गांव में शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रही। मंगलवार शाम रंजीत का शव पोस्टमार्टम होने के बाद जब घर पहुंचा तब लोगों की भीड़ लग गई। शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान पुलिस फोर्स सक्रिय बनी रही। सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव में पूर्ण शांति है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed