फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाद के विवाद में खूनी खेल: पत्नी का कत्ल कर भागा पति, खौफनाक वारदात से गांव में सनसनी, देखें तस्वीरें

Tue, 01 Jun 2021 03:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 01 Jun 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
Shamli Crime News: husband has murdered to his wife for salad and see photos
जांच करती पुलिस और पत्नी सुदेश का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

खाना खाने के दौरान सलाद को लेकर पति का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद पति ने इस कदर आपा खो दिया कि उसने रात में फावड़े से पत्नी और बेटे पर हमला बोल दिया है। हमले में पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अभी बेटे की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। 



ये है मामला
शामली के गांव गोगवान जलालपुर निवासी मुरली का अपनी पत्नी सुदेश से सलाद को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने सोती हुई पत्नी सुदेश पर फावड़े से हमला कर दिया। वहीं उसने अपने बेटे अजय उर्फ रिंकू को भी नहीं बख्शा, जबकि अजय पड़ोस में रामनिवास के घर पर उसके बेटे के साथ चौक में सोया हुआ था। मुरली गुस्से में रामनिवास के घर ही पहुंच गया। मुरली ने पहले चेहरे से चादर हटाकर देखी। इसके बाद अपने बेटे की पहचान करके उस पर फावड़े से हमला कर दिया। वहीं रामनिवास के बेटे ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन, वह भाग निकला। शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के दौरान रात में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही थी।

Shamli Crime News: husband has murdered to his wife for salad and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि यह घटना सोमवार रात की है। मुरली शाम के समय खाना खा रहा था। इसी दौरान उसने पत्नी से सलाद देने के लिए कहा, लेकिन पत्नी को सलाद देने में देरी हो गई। इस बात को लेकर मुरली नाराज हो गया और पत्नी सुदेश को उल्टा-सीधा कहने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 

Shamli Crime News: husband has murdered to his wife for salad and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

आरोप है कि मुरली ने रात में सोते वक्त पत्नी व बेटे पर फावड़े से हमला बोल दिया। हमले में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायल मां-बेटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर पत्नी सुदेश की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli Crime News: husband has murdered to his wife for salad and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुरली घर से फरार हो गया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी के रिश्ते के भाई रामनिवास ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी नेमचंद ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Shamli Crime News: husband has murdered to his wife for salad and see photos
आसपास के लोगों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
उधर, एएसपी ओपी सिंह मंगलवार दोपहर में गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और आरोपी के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed