फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 जनवरी: राजपथ पर दिखेगी काशी विश्वनाथ धाम की झांकी, 13 दिंसबर को पीएम ने किया था लोकार्पण, जानें यहां सब कुछ

Wed, 26 Jan 2022 10:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 26 Jan 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
26 January Republic day parade: Kashi Vishwanath Dham Tableau on Rajpath PM inaugurated on 13th December know everything here
- फोटो : काशी विश्वनाथ धाम की झांकी।

गणतंत्र दिवस की परेड में काशी विश्वनाथ धाम की झांकी दिखाई देगी। काशी की संस्कृति के साथ ही बाबा के धाम का आकर्षण हर किसी को अपनी तरफ लुभाएगा। यह दूसरा अवसर पर है जब बनारस से जुड़ी झांकी राजपथ पर नजर आएगी। इसके पूर्व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की झांकी को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल किया जा चुका है।



उत्तर प्रदेश की झांकी में बाबा के धाम की झांकी और बनारस के घाट पर संस्कृति की झलक को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। सोमवार को रिहर्सल के दौरान गंगा स्नान करते साधु और पूजन करते हुए बटुकों का दल झांकी का हिस्सा रहा। प्रदेश की झांकी में इस बार काशी विश्वनाथ धाम के अलावा एक जिला एक उत्पाद को शामिल किया गया है। झांकी में बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार के साथ ही धर्म नगरी काशी की परंपरा, कला और संस्कृति के रंग मां गंगा के संग नजर आएंगे। दिल्ली में झांकियों को तैयार करने के बाद रिहर्सल भी पूरी हो चुकी है।

26 January Republic day parade: Kashi Vishwanath Dham Tableau on Rajpath PM inaugurated on 13th December know everything here
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

13 दिसबर को पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसबर को 700 करोड़ की लागत से 33 महीने में तैयार हुआ श्री काशी विश्वनाथ धाम विश्व को समर्पित किया। धाम में बालेश्वर, मकराना, कोटा, ग्रेनाइट, चुनार, मैडोना स्टोन, मार्बल सात तरह के पत्थर इस्तेमाल हुए हैं।

26 January Republic day parade: Kashi Vishwanath Dham Tableau on Rajpath PM inaugurated on 13th December know everything here
काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

8 मार्च 2019 को धाम का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च 2019 को काशी विश्वनाथ धाम का शिलान्यास किया था। धाम के लिए जमीन खरीदने में लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च हुए, निर्माण कार्य में अब तक लगभग 339 करोड़ रुपये खर्च हुए। बाबा विश्वनाथ का धाम 50,200 वर्ग मीटर जमीन में बन रहा है। अभी दूसरे चरण का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
26 January Republic day parade: Kashi Vishwanath Dham Tableau on Rajpath PM inaugurated on 13th December know everything here

गंगा छोर पर गेटवे ऑफ कॉरिडोर 
काशी विश्वनाथ धाम के गंगा छोर पर गेटवे ऑफ कॉरिडोर बना है। सड़क से गंगा तट मणिकर्णिका घाट जलासेन और ललिता घाट तक 50,200 वर्ग मीटर में विस्तारित कॉरिडोर बना है। काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन से पहले गंगा स्नान या आचमन की मान्यता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जलासेन घाट पर बनाए जा रहे गेट को खास रूप दिया गया है। इसकी ऊंचाई 32 फीट व चौड़ाई 90 फीट है। मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए चार द्वार बनाए गए हैं।

विज्ञापन
26 January Republic day parade: Kashi Vishwanath Dham Tableau on Rajpath PM inaugurated on 13th December know everything here

पहला चरण
काशी विश्वनाथ धाम परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। 13 दिसंबर को पीएम मोदी के हाथों पहले चरण की परियोजना लोकार्पित हो गई। इसमें मंदिर परिसर के साथ ही मुमुक्षु भवन, यात्री सुविधा केंद्र, वैदिक केंद्र, गंगा व्यू गैलरी, भोगशाला, फूड कोर्ट सेंटर, सुरक्षा केंद्र और मंदिर चौक सहित 19 भवन यात्री सुविधाओं के लिए तैयार किए गए हैं। 

दूसरे चरण में ये काम होंगे पूरे
मंदिर चौक से विश्वनाथ धाम परिसर के साथ ही गंगा दर्शन किए जा सकेंगे। दूसरे चरण में जलासेन घाट और ललिता घाट से रैंप का निर्माण, एस्केलेटर, सांस्कृतिक केंद्र आदि का निर्माण किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed