फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लॉकबस्टर फिल्में, ढेरों रिकार्ड पर आज भी अधूरा है आमिर का सबसे बड़ा ख्वाब

Thu, 29 Jun 2017 04:08 PM IST
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल Updated Thu, 29 Jun 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan biggest dream is still incomplete
aamir khan kiran rao

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्‍शनिस्ट' कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'दंगल' के रिकार्डतोड़ प्रदर्शन से पूरे विश्व में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बॉक्स आफिस पर अपार सफलता के बाद भी इस सुपरस्टार का अब तक का सबसे बड़ा ख्वाब आज भी अधूरा है।  आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

Aamir Khan biggest dream is still incomplete
Aamir khan in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'यादों की बारात' के जरिये फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता आमिर खान लगान, थ्री इडियट, गजनी, पीके और दंगल जैसी सुपर डुपर हिट फिल्मों में अपने अ‌भिनय का लोहा मनवा चुके हैं। दंगल तो पहली ऐसी भारतीय फिल्म बनीं जिसने विश्वभर में दो हजार करोड़ रुपये की कमाई की।

Aamir Khan biggest dream is still incomplete
Aamir khan in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

इस रिकार्डतोड़ सफलता के बाद भी आमिर की सबसे बड़ी दिली तमन्ना आजतक पूरी नहीं हो पाई है। जी हां उनकी इच्छा बनारस से जुड़ी हुई है जिसे वह अपने दिल के बहुत करीब मानते हैं। साल आजादी के पहले की बात है। उस समय बनारस के भरद्वाजी टोला स्थित ख्वाजा मंजिल नामक मकान में ख्वाजा नसीर, ख्वाजा हमीद परिवार के साथ रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan biggest dream is still incomplete
Aamir khan in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

ख्वाजा नसीर आमिर खान के नाना थे और यहीं पर उनकी मां जीनत भी रहती थीं। आजादी के पहले ही परिवार के सदस्य मुंबई और पाकिस्तान चले गए। आमिर की मां जीनत भी अपने शौहर ताहिर के साथ मुंबई में रहने लगी। आजादी के बाद यह मकान नीलाम कर दिया गया और बनारस के ही चौथी राम गुप्ता ने उसे खरीद लिया।

विज्ञापन
Aamir Khan biggest dream is still incomplete
Aamir khan Varanasi home - फोटो : अमर उजाला

चौथी राम गुप्ता की मृत्यु के बाद यह मकान उनके चार बेटों के नाम हो गया। इस मकान में किसी के न रहने के कारण मकान खंडहर और कूड़ाघर बन चुका है। यहां बच्चे क्रिकेट खेलते हैं। आमिर खान ने अपने 51वें जन्मदिन पर घोषणा की थी कि मेरी सबसे बड़ी तमन्ना है कि मैं बनारस में अपनी मां के पैतृक घर को खरीदूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed