सब्सक्राइब करें

भोजपुरी अभिनेत्री को सिरफिरे आशिक ने बनाया बंधक, सोनभद्र के होटल में की बंद, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 May 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
actress ritu singh kidnapped in Robertsgunj of Sonbhadra
आरोपी और पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज स्थित होटल शुभ श्री पैलेस में शनिवार को एक सिरफिरे प्रेमी ने असलहे के बल पर भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने के लिए पहुंची अभिनेत्री को कमरे में बंधक बना लिया। विरोध पर गोली चला दी जो दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे शूटिंग टीम के सदस्य मुसही गांव निवासी अशोक की कमर में लगी। दरवाजा खुलवाने पर आरोपी ने एसपी पर भी फायरिंग कर दी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। 
actress ritu singh kidnapped in Robertsgunj of Sonbhadra
मुठभेड़ के बाद आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मुंबई समेत अन्य जगहों से भोजपुरी फिल्म  की शूटिंग के लिए कलाकार 18 मई को राबर्ट्सगंज पहुंचे थे। होटल शुभ श्री पैलेस के अलावा दो और होटलों में सभी कलाकार रुके हैं। शनिवार सुबह करीब दस बजे पंकज होटल पहुंचा और शूटिंग करने वालों का परिचित बताते हुए प्रथम तल पर चला गया। 
actress ritu singh kidnapped in Robertsgunj of Sonbhadra
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
करीब 11 बजे अभिनेत्री के कमरे के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी कहीं गया तो पंकज अंदर घुस गया और कुंडी बंद कर दी। अभिनेत्री के शोर करने पर पंकज ने असलहा सटा दिया। जानकारी होने पर अभिनेत्री को बचाने के लिए लोग दरवाजा तोड़ने लगे तो आरोपी ने गोली चला दी जो चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के मुसही निवासी अशोक पुत्र बंधु को गोली लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
actress ritu singh kidnapped in Robertsgunj of Sonbhadra
पुलिस द्वारा छुड़ाई गई भोजपुरी अभिनेत्री - फोटो : अमर उजाला
एसपी सलमान ताज पाटिल के कार्रवाई न करने के आश्वासन पर आरोपी ने दरवाजा खोल दिया, लेकिन कमरे में जाने पर उसने एसपी पर फायरिंग कर दी। लेकिन, फोर्स के सहयोग से एसपी ने आरोपी को पकड़ कर कोतवाली भेजवा दिया। घायल अशोक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
actress ritu singh kidnapped in Robertsgunj of Sonbhadra
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
एसपी ने बताया कि गोरखपुर निवासी अभिनेत्री पंकज के कब्जे में थी, उसकी जान बचाने के लिए उन्हें खुद की जान जोखिम में डालकर कमरे में जाना पड़ा। आरोपी दो साल से अभिनेत्री को परेशान कर रहा था। पीड़ित मुंबई समेत कई थानों में उसके खिलाफ शिकायती पत्र दे चुकी है। फिलहाल जांच जारी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed