फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएमओ के डांटने पर डॉक्टर ने बीच में छोड़ा महिला का ऑपरेशन, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 28 Sep 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 28 Sep 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Angry doctor leave operation theatre in mid of operation of lady
varanasi - फोटो : amar ujala
यूपी के आजमगढ़ जिला महिला अस्पताल के डॉक्टर की संवेदनहीनता और लापरवाही एक बार फिर खुलकर सामने आई है। यहां एक डॉक्टर विवाद के बाद  गुरुवार रात करीब नौ बजे प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती कराई गई महिला का ऑपरेशन बीच में छोड़कर चलता बना। लाख मन्नत करने के बाद भी डॉक्टर वापस नहीं आए मरीजों और उनके तीमारदारों ने रात नौ बजे महिला अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Angry doctor leave operation theatre in mid of operation of lady
varanasi - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार शाम को प्रसव पीड़ा के बाद एक महिला अस्पताल में भर्ती कराई गई। आरोप है कि महिला के परिजनों से डॉक्टर ने तीन हजार रुपए की मांग की। इसकी शिकायत करने पर सीएमओ ने डॉक्टर को फटकार लगा दी। घटना से आक्रोशित डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन बीच में ही छोड़ दिया। लाख मन्नत करने के बाद भी डॉक्टर वापस नहीं आए मरीजों और उनके तीमारदारों ने रात नौ बजे महिला अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। हंगामा शुरू होने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। महिला को प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया। 

 
Angry doctor leave operation theatre in mid of operation of lady
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन क्षेत्र के चंदन निषाद ने अपनी पत्नी बीवी( 32) को प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम चार बजे उसे ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। आरोप है कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर असलम ने तीमारदारों से तीन हाजर रुपए की मांग की। इस दौरान इसकी शिकायत सीएमओ से कर दी गई। इस पर सीएमओ ने फोन पर चिकित्सक को डांट पिलाई। नाराज होकर ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक ने महिला का अधूरा ऑपरेशन बीच में छोड़कर घर चले गए काफी देर तक परिजन डॉक्टर को मनाते रहे, लेकिन वह नहीं माना। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Angry doctor leave operation theatre in mid of operation of lady
varanasi - फोटो : अमर उजाला

इसकी शिकायत सीएमओ आदि से भी की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला। नाराज लोगों ने रात नौ बजे महिला अस्पताल के गेट पर जाम लगा दिया। हंगामा शुरू होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा बुझाकर के जाम खुलवाया। मामले में सीएमओ डॉ रविंद्र कुमार ने कहा कि मैंने डॉक्टर असलम को कोई फोन नहीं किया था। प्रकरण के बारे में कोई जानकारी भी नहीं है। वहां पर जो हुआ है उस संबंध में जिलाधिकारी या शासन स्तर से ही कुछ किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
Angry doctor leave operation theatre in mid of operation of lady
varanasi - फोटो : अमर उजाला

 
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ अमिता अग्रवाल ने कहा कि मरीज की हालत नॉर्मल होने पर डॉक्टर असलम ऑपरेशन के लिए ले गए थे। ऑपरेशन शुरू करने के बाद अंदर से कंडीशन काफी क्रिटिकल मिली थी। इसीलिए उन्होंने ऑपरेशन छोड़ा था। जिला अस्पताल से सर्जन को भी बुलाया गया था, लेकिन मरीज की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed