{"_id":"5bacfac0867a557ea274e1ce","slug":"youth-murder-after-his-lover-eat-poison-attack-on-private-parts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने खाया जहर तो प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट, हॉकी से प्राइवेट पार्ट्स पर किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने खाया जहर तो प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट, हॉकी से प्राइवेट पार्ट्स पर किया वार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 28 Sep 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
बाबूलाल बिंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची। सूचना के बाद युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। घर पहुंचने के बाद युवती अपने कमरे में गई और जहर का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ी तो परिजनों ने इसे अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, प्रेमी ने ये सूचना सुनी तो वह अस्पताल की ओर निकल पड़ा। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने हाकी हमला बोल दिया। शरीर पर वार करने के साथ ही प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना है यूपी के गाजीपुर जिले की जहां प्रेम संबंधों में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें....
मृतक की मां फूलमती
- फोटो : अमर उजाला
प्रेम संबंधों को लेकर बाइक सवार हमलावरों ने गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर अतरौली गांव के पास एक युवक की हाकी से पीट कर हत्या कर दी। मृतक की मां ने कहा कि उसके बेटे की हत्या प्रेम संबंध में की गई है। बताया कि युवती उसके बेटे से मिलने रात में उसके घर आई थी। बाद में युवती के घरवाले उसे ले गए और सुबह उसने जहर खा लिया। इससे गुस्सा हो कर उसके बेटे की हत्या कर दी गई है। उधर, पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। जहर खाने वाली युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के बकराबाद निवासी बाबूलाल बिंद (22) पुत्र शेष बिंद मजदूरी करता था। रोज की तरह सुबह दस बजे वह घर से साइकिल से काम पर जा रहा था। मृतक की मां फूलमती के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि अतरौली गांव के पास बाइक सवार युवकों ने बाबूलाल को रोका और हॉकी से उस पर हमला बोल दिया। उन्होंने बाबूलाल के शरीर पर वार करने के साथ ही प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर हम लोग भी वहां पहुंचे बाबूलाल को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की मां फूलमती
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की मां फूलमती और पिता शेष बिंद ने बताया कि बेटे का एक युवती से प्रेमसंबंध था। रात में युवती हमारे घर आई थी। इसकी सूचना लोगों ने उसके घर दे दी। उसके घरवाले आए और उसे अपने साथ ले गए। सुबह उस युवती ने जहर खा लिया। इससे गुस्साए उसके घरवालों ने हॉकी से पीटकर मेरे बेटे की हत्या कर दी है। उधर विषाक्त पदार्थ खाने वाली युवती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बाबूलाल को पता चला कि उसकी प्रेमिका जहर खाकर अस्पताल में भर्ती है, तो उसे देखने के लिए साइकिल से जिला अस्पताल जा रहा था।
विज्ञापन
death
इसी बीच अतरौली गांव के पास किसी वाहन से उसे धक्का लग गया जिससे उसकी मौत हो गई है। इस मामले में मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।प्रभारी पुलिस कप्तान प्रदीप दुबे ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अतरौलिया गांव के पास युवक की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी स्थिति साफ हो पाएगी। हालांकि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।