चौक थाना क्षेत्र के काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में मंगलवार की भोर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिन भर हर किसी के जुबान पर उसी की चर्चाएं रहीं। पांच मंजिला दोनों मकान गिरने के बाद प्रशासनिक अमले ने इलाके को अपनी कैद में ले लिया। रास्ते बंद कर दिए गए। काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन करने वाले भक्तों सुरक्षा के साथ अंदर भेजा जा रहा था।
PHOTO: फोन से अपनों का हालचाल लेते रहे रिश्तेदार, देर शाम तक हटता रहा मलबा; यहां देखें भयावह हादसे का मंजर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 07:09 PM IST
सार
Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के पास हुए दर्दनाक हादसे में नौ लोग घायल हो गए। सभी को मंडलीय अस्पताल में भेजा गया गया है। एक महिला प्रेमलता की मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर तकरीबन 500 पुलिसकर्मी थे। गोदौलिया से मैदागिन वाले मार्ग को बंद कर कर दिया गया था।
विज्ञापन