फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी की बेटी ने फिर रचा इतिहास, उंगलियों के निशान से 449 फीट कपड़े पर लिखी हनुमान चालीसा

Mon, 01 Oct 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 01 Oct 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Hanuman chalisa wriiten on cloth by fingerprints
hanuman chalisa - फोटो : amar ujala
अगर कुछ करने का हुनर आपके अंदर है तो कोई भी काम कठिन नहीं होता है। इस बात को सच साबित करके दिखाया है बनारस की एक बेटी ने। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा नेहा सिंह ने 38417 अंगुलियों के निशान से 449 फीट कपड़े पर पूरी हनुमान चालीसा लिख डाली।  नेहा सिंह को इस उपलब्धि के लिए यूरेशिया वर्ल्ड रिकार्ड सर्टिफिकेट दिया गया है।  आगे की स्लाइड्स में देखें....


 
Hanuman chalisa wriiten on cloth by fingerprints
hanuman chalisa - फोटो : amar ujala
449 फीट कपड़े पर उकेरी हनुमान चालीसा का विमोचन संकट मोचन मंदिर प्रांगण में पद्मश्री डॉ. सरोज चूड़ामणि और वाणिज्यकर उपायुक्त राकेश सिंह ने किया। यूरेशिया वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि डा. जगदीश पिल्लई की मौजूदगी में यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट के साथ मेडल, अमेरिकन प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प का चेहरा अंकित किया हुआ स्वर्ण सिक्का भी दिया गया। 
Hanuman chalisa wriiten on cloth by fingerprints
hanuman chalisa - फोटो : amar ujala

नेहा सिंह ने कहा कि काशी विद्यापीठ की प्रोफेसर मंजुला चतुर्वेदी के सामाजिक कार्यों से वो प्रेरणा लेती रहती है और हमेशा कुछ नया करने की सोचती हैं। हनुमान चालीसा लिखने वाले इस कार्य में बीएचयू के प्रो. सुरेश नायर एवं राम महेश्वरी का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman chalisa wriiten on cloth by fingerprints
hanuman chalisa - फोटो : amar ujala
नेहा सिंह पिछले साल सोलह लाख मोतियों से भारत का नक्शा बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में काशी का नाम दर्ज करा चुकी है। 
विज्ञापन
Hanuman chalisa wriiten on cloth by fingerprints
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अगले महीने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। इस दौरान संकट मोचन मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्रा, शिवशरण पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed