{"_id":"5c1e7b7cbdec2256e37bc2db","slug":"hema-malini-performed-as-goddess-durga-at-markenday-mahadev-mahotsav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें : 70 साल की उम्र में दुर्गा बनीं हेमा मालिनी, बनारस में दिखा अलौकिक अवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें : 70 साल की उम्र में दुर्गा बनीं हेमा मालिनी, बनारस में दिखा अलौकिक अवतार
Sun, 23 Dec 2018 10:17 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
hema malini
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्कंडेय महादेव की तपोभूमि और गंगा गोमती के संगम तट पर मशहूर अदाकारा हेमा मालिनी सती, पार्वती और दुर्गा के रूपों में जब नजर आईं तो दर्शक अपलक उन्हें निहारते ही नहीं। भरतनाट्यम नृत्य में पिरोए नृत्य के साथ ही उनकी भाव भंगिमा ने सभी को मुग्ध कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
hema malini
- फोटो : amar ujala
शनिवार को वाराणसी के कैथी घाट किनारे मंचित नृत्य नाटिका में सती के देह त्यागते ही शिव ने जैसे ही रौद्र मुद्रा धारण की, उनके तांडव की थाप से पूरा संगम तट गुंजायमान हो गया। पौराणिक शास्त्रों में वर्णित सती, पार्वती और दुर्गा के रूपों की प्रस्तुति के हजारों लोग गवाह बने और अपने साथ अविस्मरणीय यादें लेकर गए।
hema malini
- फोटो : amar ujala
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा दो दिवसीय श्री मार्कंडेय महादेव महोत्सव की पहली संध्या पद्मश्री हेमा मालिनी के नाट्य विहार कला केंद्र की टीम ने दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
hema malini
- फोटो : amar ujala
दुर्गा सप्तशती पर आधारित इस नृत्य नाटिका में भरतनाट्यम शैली की भंगिमाएं थीं तो रविंद्र जैन, सुरेश वाडेकर और कविता कृष्णमूर्ति जैसे गायकों के भक्ति पद में पिरोया संगीत था।
विज्ञापन
hema malini
- फोटो : amar ujala
शिव, सती और पार्वती का संवाद और गीतों ने लोगों को मुग्ध कर दिया। आखिर में मां दुर्गा का अवतरण शानदार मंचन का उपसंहार बना। शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ तो नृत्य नाटिका का आरंभ शिव और सती के संवाद से।