फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायु प्रदूषण से आगाह कराने को बनारस में लोगों ने मास्क लगा कर किया योग

Thu, 21 Jun 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 21 Jun 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
International yoga day people do yoga in mask due to air pollution
varanasi - फोटो : अमर उजाला
चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज धार्मिक नगरी वाराणसी में लोगों ने मास्क लगाकर योगासन एवं प्राणायाम किया। उन्होंने ऐसा करके शहर में वायु प्रदूषण की भयंकर समस्या की तरफ ध्यान दिलाया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
International yoga day people do yoga in mask due to air pollution
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गंगा किनारे स्थित शिवाला घाट पर आयोजित इस योगा अभ्यास में शामिल हुए लोगों ने दिन प्रतिदिन बढ़ते वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य पर पड़ते घातक असर के प्रति ध्यान आकृष्ट कराने के लिए मास्क पहन कर योगा  किया। बनारस के साथ साथ बंगलुरु, कोलकाता, दिल्ली और मुंबई में यह कार्यक्रम एक साथ आयोजित किया गया। 
International yoga day people do yoga in mask due to air pollution
varanasi - फोटो : self
वायु प्रदूषण से बचते हुए मास्क पहन कर किये गए इस अनूठे आयोजन के बारे में क्लाइमेट एजेंडा की मुख्य अभियानकर्ता एकता शेखर ने बताया कि योगा वास्तव में हमारे शरीर को स्वस्थ रखने वाला व्यायाम है। विज्ञान ने भी विभिन्न आसनो को शारीरिक क्षमता वृद्धि के लिए काफी मददगार माना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
International yoga day people do yoga in mask due to air pollution
varanasi - फोटो : अमर उजाला

लेकिन, पुरे पूर्वांचल में जिस प्रकार वायु प्रदूषण की स्थिति काफी खतरनाक स्तर पर जा पहुंची है, उसमे खुली हवा में योगा करना स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। बढ़ते वायु प्रदूषण के इस दौर में, इस समस्या का व्यापक समाधान दिए बगैर सरकारों द्वारा योगा को बढ़ावा देना दर असल वायु प्रदूषण की समस्या को नजरअंदाज करने जैसा है। 
विज्ञापन
International yoga day people do yoga in mask due to air pollution
varanasi - फोटो : अमर उजाला

इस कार्यक्रम में मौजूद योगा प्रशिक्षक श्री योगेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि योग मुख्य रूप से श्वसन आधारित व्यायाम है। इसका अभ्यास मानव शरीर में प्राणवायु का संचार करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed