{"_id":"6274e1be15ff6725ca2dba70","slug":"kashi-vishwanath-temple-gyanvapi-mosque-dispute-survey-today-record-crowd-gathered-for-jumma-ki-namaj-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्ञानवापी परिसर का सर्वे आज: वीडियोग्राफी से पहले बढ़ाई गई चौकसी, जुमे की नमाज के लिए उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे आज: वीडियोग्राफी से पहले बढ़ाई गई चौकसी, जुमे की नमाज के लिए उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 06 May 2022 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार के बाहर का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अदालत के आदेश पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम ज्ञानवापी स्थित शृंगार गौरी और अन्य देव विग्रहों की वीडियोग्राफी और सर्वे का काम आज दोपहर तीन बजे से होगा। जिसके मद्देनजर क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई। सर्वे के ठीक पहले सड़क से दिखने वाले ज्ञानवापी के हिस्से को हरे परदे और होर्डिंग से ढक दिया गया है। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जुमे की नमाज के लिए आम दिनों से ज्यादा नमाजी आज ज्ञानवापी पहुंचे। नमाजियों की भीड़ इतनी ज्यादा थी पुलिस को संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तय संख्या में प्रवेश के बाद जगह की कमी होने के कारण पुलिस ने बैरीकेडिंग कर दी। कई नमाजियों को अंदर प्रवेश नहीं मिला जिससे वो मायूस होकर लौटे।
इधर एक महिला गेट सामने ही सड़क पर बैठ कर नमाज पढ़ने लगी। काफी देर तक महिला नमाज पढ़ती रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को वहां से हटाया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
2 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार के बाहर का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी परिसर के सर्वे से पहले जुमे की नमाज के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर इतनी संख्या में लोग ईद के दिन भी नमाज के लिए नहीं पहुंचे थे। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। बेवजह भीड़ लगाने वालों को हटाया जा रहा है। वहीं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
3 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार के बाहर का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी परिसर स्थित मां श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन को लेकर दायर याचिका पर जिला अदालत ने कमीशन बैठाकर वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया है। वहीं अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने वीडियोग्राफी कराए जाने के फैसले का विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार के बाहर का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
गोदौलिया-मैदागिन मार्ग पर कुछ दुकानें भी बंद हो रही हैं। पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश खुद चौक थाने पर कैंप कर रहे हैं। ज्ञानवापी और आसपास उमड़ी भीड़ को पुलिल लगातार हटाने में जुटी है।
विज्ञापन
5 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार के बाहर का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर के अंदर-दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं या किसी भी व्यक्ति की सघन जांच करके ही उसे अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले है। सर्वे की कार्रवाई का समय दोपहर तीन सुनिश्चित किया गया है। इससे पहले हलचल बढ़ गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।