{"_id":"69eb3ab2d4ea2b11350b7237","slug":"mirzapur-accident-death-claims-priyanka-and-kartikeya-12-lives-lost-everything-over-in-seconds-2026-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mirzapur Accident: प्रियंका-कार्तिकेय को खींच लाई मौत...12 लोगों ने गंवाई जान, चंद सेकंड में सब खत्म; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur Accident: प्रियंका-कार्तिकेय को खींच लाई मौत...12 लोगों ने गंवाई जान, चंद सेकंड में सब खत्म; तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Fri, 24 Apr 2026 04:20 PM IST
सार
UP News: मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद हर कोई मर्माहत है। पोस्टमार्टम हाउस पर जब गठरी से लाशें निकलीं तो कोहराम मच गया। 11 लोगों की माैके पर माैत हुई थी, वहीं 12वें शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
1 of 13
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
UP News: ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान भैसोड़ बलाय पहाड़ के पास बुधवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक अजीज खान (29) की भी बृहस्पतिवार की सुबह मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। वह बड़ा पुल वार्ड-15 राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। इसी के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
Trending Videos
2 of 13
शिवा, वंदना और सोनल की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
बुधवार रात हादसे में बोलेरो सवार नौ की जलकर मौत गई थी। इसके अलावा स्विफ्ट कार चालक और ट्रक के खलासी की भी मौत हो गई थी। देर रात परिजनों ने शवों की शिनाख्त की। रात भर लोग पोस्टमार्टम हाउस पर आते रहे। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से 12 बजे तक 10 शव और दोपहर दो बजे के बाद बाकी दो शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
पीयूष, बीना और अजीज।
- फोटो : संवाद
बोलेरो में जलकर जान गंवाने वाले लोग : प्रियंका सिंह (42) पत्नी कमलेश सिंह निवासी सतना। कार्तिकेय सिंह (19) पुत्र कमलेश सिंह निवासी सतना। पीयूष सिंह (18) पुत्र प्रदीप निवासी नरैना हरगढ़ थाना जिगना। पंकज सिंह (40) पुत्र स्व. रामचंद्र निवासी नरैना हरगढ़ थाना जिगना। बीना सिंह (47) पत्नी प्रदीप सिंह निवासी नरैना हरगढ़ थाना जिगना। वंदना सिंह (43) पत्नी अरुण सिंह निवासी नरैना हरगढ़ थाना जिगना। शिवा सिंह (8) पुत्र अरुण सिंह निवासी नरैना हरगढ़ थाना जिगना। सोनल सिंह (9) पुत्री प्रदीप सिंह निवासी नरैना हरगढ़ थाना जिगना। चालक विष्णु सिंह (45) पुत्र ठिक्कर निवासी बहुती मय चकचौरा थाना जिगना।
4 of 13
विकास, जय प्रकाश और विष्णु सिंह।
- फोटो : संवाद
प्रियंका और कार्तिकेय को खींच लाई मौत
मुंडन के लिए बोलेरो चालक के साथ सात लोग मैहर गए थे। प्रदीप की बहन प्रियंका का विवाह मध्य प्रदेश के सतना त्योधरी में हुआ है। मुंडन संस्कार में शामिल होने प्रियंका अपने पुत्र कार्तिकेय के साथ पहुंची थी।
विज्ञापन
5 of 13
कार्तिकेय, पंकज और प्रियंका।
- फोटो : संवाद
मुंडन संस्कार के बाद गर्मी की छुट्टी के चलते प्रियंका ने पुत्र कार्तिकेय को नानी के घर चलने को कहा। परिवार में कुछ दिन बाद शादी थी। नानी के घर घूमने के साथ शादी में शामिल होने का मन बनाकर मां-पुत्र बोलेरो में सवार हुए। उनको क्या पता था कि हादसे में उनकी जान चली जाएगी। घटना के बाद लोग यही कहते रहे कि दोनों मां-पुत्र को मौत खींच लाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X