{"_id":"5953ae3e4f1c1b2b688b459a","slug":"pawan-singh-biopic-film-pawan-raja-movie-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Thu, 29 Jun 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
pawan singh
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह बॉलीवुड फिल्मों के दर्शकों ने हाल ही में सदी के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर्दे पर देख चुके हैं उसी तरह भोजपुरी सिनेमा के दर्शक भी सुपरस्टार पवन सिंह की जिंदगी जल्द हीं बड़े पर्दे पर देखने वाले हैं। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी इस बार भी भोजपुरी के रूपहले परदे पर रोमांस करते हुए नजर आने वाली है। वह भी इतना रोमांस की आप अच्छे अच्छे रोमांटिक फिल्मों को भूल जाएंगे। आगे की स्लाइड्स में जानिए ....
pawan singh
- फोटो : twitter
भोजपुरी गायकी के सिरमौर और फिल्मों के एंग्रीयंग मैन सुपर स्टार पवन सिंह के जिंदगी पर फिल्म बन रही है। इस फिल्म का नाम है 'पवन राजा'। इस फिल्म में किरदार निभा रहे हैं खुद पवन सिंह। फिल्म की शूटिंग अभी बोकारो में चल रही है। फिल्म की बाकी शूटिंग पहले ही मुंबई में हो चुकी है। फिल्म 'पवन राजा' में पवन सिंह के साथ हॉट अदाकारा अक्षरा सिंह, मोनालिसा और पाखी हेगड़े भी दिखेंगी।
pawan singh
- फोटो : facebook
एक्शन, रोमांस, और कॉमेडी से भरपुर इस फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मोनालिसा, देव सिंह, मनोज टाइगर, सुशील सिंह आदि शामिल हैं। अक्षरा फिल्म में पवन सिंह की पत्नी का किरदार निभा रही है। मोनालिसा भी हीरोईन की मुख्य भूमिका में है। जबकि सुशील, देव और मनोज टाइगर विलन के किरदार को निभा रहे हैं। वहीं कामेडियन का रोल आनंद मोहन प्ले कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pawan singh
- फोटो : facebook
हैप्पी फिल्म्स इंटरटेनमेन्ट के बैनर तले बन रही यह फिल्म नंवबर में रिलीज होने की उम्मीद है। भोजपुरी सिनेमा-जगत के सुपरस्टार गायक सह अभिनेता पवन सिंह की जिंदगी के अनछुए पहलू, बीते खास लम्हें और सफलता के पीछे के तमाम संघर्ष दर्शक इस फिल्म में देखेंगे। गांव के गलियारे से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के मुकाम तक वह कैसे पहुंचे, इन सबका जीवंत चित्रण इस फिल्म में है।
विज्ञापन
pawan singh
- फोटो : facebook
पवन सिंह की बायोपिक फिल्म 'पवन राजा' की शूटिंग बोकारो के सिटी पार्क में पूरे ताम-झाम के साथ चल रही है। आगामी 20 जुलाई तक बोकारो के सिटी पार्क, गरगा डैम, कूलिंग पौंड आदि इलाकों में इस फिल्म की शूटिंग चलेगी। हैप्पी फिल्म्स इंटरटेनमेन्ट के बैनर तले निर्माता धनंजय सिंह की इस पहली फिल्म का निर्देशन अरविन्द चौबे कर रहे हैं।