{"_id":"64b5f5132524b58a5a03f6ca","slug":"photos-palki-yatra-of-mahakal-group-of-devotees-dancing-from-vishwanath-dham-to-the-banks-of-the-ganges-2023-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: महाकाल की पालकी यात्रा, विश्वनाथ धाम से गंगा तट तक ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचती रही श्रद्धालुओं की टोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: महाकाल की पालकी यात्रा, विश्वनाथ धाम से गंगा तट तक ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचती रही श्रद्धालुओं की टोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:06 AM IST
सार
सोमवार की शाम को भोपाल से पहुंची बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति ने भगवान महाकाल की पालकी यात्रा निकाली। वाद्य यंत्रों के साथ निकाली गई इस पालकी में हजारों भक्त शामिल हुए। इस दौरान विश्वनाथ धाम से लेकर मां गंगा के तट तक ढोल-नगाड़ों के साथ विभिन्न वाद्य यंत्रों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे।
विज्ञापन
1 of 5
बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति भोपाल द्वारा पालकी शोभा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजराजेश्वर के धाम से जब महाकाल की पालकी निकली तो भक्त भी भक्ति के भाव से सराबोर हो उठे। नाद ब्रह्म की चौखट का आशीष लेकर कीर्तन मंडली जब वाद्य यंत्रों की थाप पर झूमते हुए निकली तो हर कोई बस देखता ही रह गया। विश्वनाथ धाम से मां गंगा के तट तक ढोल नगाड़ों और झाल मजीरा की धुन पर हर-हर महादेव..., जय-जय महाकाल... का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं की टोली चल रही थी।
सोमवार की शाम को भोपाल से पहुंची बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति ने भगवान महाकाल की पालकी यात्रा निकाली। वाद्य यंत्रों के साथ निकाली गई इस पालकी में हजारों भक्त शामिल हुए।
3 of 5
महाकाल की पालकी यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विश्वनाथ धाम से लेकर मां गंगा के तट तक ढोल-नगाड़ों के साथ विभिन्न वाद्य यंत्रों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति भोपाल द्वारा पालकी शोभा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के बाहर दर्शन-पूजन करने आए श्रद्धालुओं का सिलसिला भी कुछ देर के लिए थम सा गया। नाचते-गाते हुए यात्रा गोदौलिया से दशाश्वमेध तक गई।
विज्ञापन
5 of 5
बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति भोपाल द्वारा पालकी शोभा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
समिति से काशी आए युवा श्रद्धालुओं ने एक शृंगी, 15 शंख, 25 डमरू, 70 झाल-मजीरा, एक पुनेरी ढोल, एक नगाड़ा, एक थाल घंटा, चार छोटे घुंघरू की मदद से बेहद मनमोहक प्रस्तुति दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।