{"_id":"5ba0c8b4867a557f220f95f8","slug":"pm-modi-teaches-children-and-says-that-never-want-to-be-scared","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारसः पीएम मोदी ने बच्चों को कभी न डरने की दी सीख, बताया यह मंत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः पीएम मोदी ने बच्चों को कभी न डरने की दी सीख, बताया यह मंत्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के स्कूली बच्चों से मिले तो उन्हें कभी न डरने की सीख दी। इसके साथ ही डर भगाने का एक मंत्र भी दिया, जिसे जानकार सभी बच्चे बहुत खुश हुए और कभी न डरने का वादा किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
बनारस के रोहनिया क्षेत्र के नरउर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की शाम पीएम मोदी एक शिक्षक की तरह बच्चों को उनके भावी जीवन के लिए अच्छी बातें बताते नजर आए। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी का उदाहरण देकर बच्चों को राम नाम की महत्ता बताई।
varanasi
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बच्चों से कहा कि परिस्थितियां कैसी भी हों, हमें जीवन में कभी डरना नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा कि हमें कभी डर नहीं लगना चाहिए। मन में तय करना चाहिए कि कभी भी डरना बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के साथ संवाद करते पीएम
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी जब छोटे थे तो उन्हें बहुत डर लगता था। उनकी माताजी ने उन्हें समझाया कि राम का नाम लिया करो, डर चला जाएगा। गांधीजी ने लिखा है कि वो अंधेरे में जाते थे तो राम-राम बोला करते थे, इस वजह से उन्हें डर नहीं लगता था।
विज्ञापन
पीएम ने इन खास बच्चों से उनके ही अंदाज में की बात
- फोटो : amar ujala
महात्मा गांधी की सीख को हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और निडर, निर्भीक होकर रहना चाहिए। प्रधानमंत्री की बातें सुनकर बच्चों ने उनसे कहा कि अब वो भी कभी नहीं डरेंगे और जब डर लगेगा तो राम-राम कहेंगे। बच्चों का जवाब सुनकर प्रधानमंत्री के साथ मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोग मुस्कुरा उठे।