{"_id":"5bb27559867a5537ba406948","slug":"robbery-with-jeweller-in-mau","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सराफा व्यापारी को लूटा, जब पीड़ित ने बताया बैग में यह था तो हैरान रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने सराफा व्यापारी को लूटा, जब पीड़ित ने बताया बैग में यह था तो हैरान रह गए लोग
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने सराफा व्यापारी का सरेराह बैग लूट लिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना से सहमे सराफा व्यापारी ने घरवालों को बताया। कुछ ही देर में घटना की सूचना पूरे शहर में फैल गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने जब बैग के अंदर के सामान के बारे में बताया तो लोग हैरान रह गए। घटना यूपी के मऊ की है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
firing
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के दानकबीर मुहल्ला निवासी पंकज स्वर्णकार का बेटा ओम अपने घर से बैग लेकर निकाला। कुछ ही दूर गया था कि एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने ओम को आतंकित करने के लिए हवाई फायरिंग कर उसका बैग छीन लिया और भाग निकले।
लूट
- फोटो : self
अप्रत्याशित रूप से घटी इस घटना से हतप्रभ ओम ने अपने घर वालों और पलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ सिटी राजकुमार कोतवालके साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने ओम से घटना के बाबत विस्तृत जानकारी ली और अपराधियों को पकड़ने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
mau
ओम ने पुलिस को बताया कि यह तो संयोग था कि झोले में सोना चांदी नहीं डिटर्जेंट पाउडर के पैकेट थे। जब लोगों को बैग में डिटर्जेंट पाउडर होने की जानकारी मिली तो लोग हैरान हुए लेकिन सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
जिस तरह से भरी दोपहरी में भीड़ भाड़ वाले सघन इलाके में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया उससे लोगों खासकर व्यपारियों में रोष छा गया। इस बाबत सीओ सिटी का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।