फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस की गलियों में गुमशुदा 'बहन' की तलाश कर रहे अभिनेता शरमन जोशी

Tue, 02 Oct 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 02 Oct 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Shrman joshi searching his missing sister in streets of varanasi
sharman joshi - फोटो : self
हमारी बहन गंगा चौधरी लापता है... कृपया उसे ढूंढने में हमारी मदद करें... - काशी चौधरी। ऐसे इश्तेहार इस वक्त काशी के गंगा घाटों और गलियों में चस्पा आपको जरूर नजर आ जाएंगे। इसे पढ़कर आपको एकबारगी ये लगे भी कि ये किसी के गुमशुदगी का इश्तहार है लेकिन ऐसा नहीं है। काशी पर बनी फिल्म के प्रमोशन का ये अनूठा तरीका है। फिल्म है ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Shrman joshi searching his missing sister in streets of varanasi
sharman joshi - फोटो : self
फिल्म ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ में लीड रोल निभा रहे शरमन जोशी की बहन गंगा लापता हो जाती है। उसे ढूंढ़ने के लिए शरमन हर जगह जा रहे हैं। धीरज कुमार द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर फिल्म में एक भाई अपनी उस बहन को ढूंढ रहा है, वहीं वह अपने अस्तित्व के लिए भी लड़ रहा है। 

 
Shrman joshi searching his missing sister in streets of varanasi
sharman joshi - फोटो : self
काशी जो कि डोम परिवार से हैं, उसकी बहन गंगा एक दिन कॉलेज से ही कहीं गुम हो जाती है। अपनी बहन को ढूंढने के लिए काशी को पुलिस थानों और कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं ऐश्वर्या दीवान इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू कर रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या का नाम देविना है। जो एक हाइप्रोफाइल जर्नलिस्ट है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shrman joshi searching his missing sister in streets of varanasi
sharman joshi - फोटो : self
फिल्म के कई डायलॉग ऐसे हैं जो सीधे काशी को छूते हैं। जैसे, ‘ये काशी है, यहां हर तरफ गंगा है’,  ‘गंगा हर जगह से ओझल हो सकती है काशी से नहीं’, ‘अगर गंगा को कुछ हुआ तो महादेव की कसम ऐसा तांडव मचाएंगे, पूरी काशी को मसान बना देंगे’। 
 
विज्ञापन
Shrman joshi searching his missing sister in streets of varanasi
sharman joshi - फोटो : self
फिल्म का ट्रेलर भी लांच हो गया है जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। इस फिल्म में शरमन के अलावा मनोज जोशी, मनोज पाहवा, अखिलेंद्र मिश्रा और गोविंद नामदेव अहम किरदारों में हैं। ये फिल्म अगले महीने की 26 तारीख को रिलीज होने जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed