{"_id":"597b57a54f1c1ba87d8b4591","slug":"sikshamitra-protest-continusoly-third-day-in-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समायोजन को लेकर तीसरे दिन भी शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार, प्राथमिक शिक्षा बेपटरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन को लेकर तीसरे दिन भी शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार, प्राथमिक शिक्षा बेपटरी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
sikshamitra
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्रों का विरोध दिन-ब-दिन तेज होता जा रहा है। प्रदेश के शिक्षामित्र शुक्रवार को भी सड़क पर उतरे। विभिन्न जिलों में शिक्षामित्रों ने मांगों के समर्थन में बीएसए का घेराव किया। जगह-जगह स्कूलों को बंद करा दिया। बीआरसी और बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के अलावा तालाबंदी भी की। वाराणसी में बीएसए दफ्तर पर धरना दिया। पुलिस लाइन में राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा। आगे की स्लाइड्स में देखें दूसरे जिलों में प्रदर्शन..
sikshamitra
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने कुंवर सिंह उद्यान में धरना देकर जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर चक्काजाम किया। मौके पर सीओ सिटी सच्चिदानंद ने उन्हें समझाकर चक्काजाम को समाप्त कराया। इसके बाद शिक्षामित्रों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और स्थायी नौकरी न देने की दशा में मौत की मांग की।
sikshamitra
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में शुक्रवार को तीसरे दिन भी शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय नहीं खुलने दिया। हजारों की संख्या में जुटे शिक्षामित्रों ने अपने हक की आवाज बुलंद रखी। कहा सरकार के सकारात्मक रुख होने तक वह अपनी आवाज बुलंद रखेंगे। वहीं, विभिन्न शिक्षक संगठनों सहित तमाम कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
siks
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली में आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय का घेराव किया। चिलचिलाती धूप के बावजूद भारी संख्या में महिला व पुरुष शिक्षामित्र पूरे दिन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान शासन से शिक्षामित्रों के लिए शीघ्र ही विकल्प तैयार करने की मांग की। समायोजन प्रक्रिया रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों में उबाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
sikshamitra
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में शुक्रवार को नाराज शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर ताला जड़कर नारेबाजी की। सरकार से शिक्षामित्रों के हित को लेकर अविलंब फैसला लेने की मांग की गई। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 100 से अधिक शिक्षामित्र पहुंचे।