फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बनारस का स्पिरिचुअल विज्डम गार्डन है खास, यहां आने पर ये न देखा तो क्या देखा

Mon, 01 Oct 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 01 Oct 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
Spiritual wisdom garden of varanasi is special know about this
Spiritual Wisdom Garden - फोटो : amar ujala
वाराणसी उन प्राचीन शहरों में है, जिसका दिल समृद्ध विरासत समेटे हुए आधुनिकता के तले भी धड़क रहा है। गंगा किनारे यह शहर हिंदू, बौद्ध और जैन समाज के लिए खासी अहमियत रखता है। यह हिंदू, बौद्ध और जैन समाज के धार्मिक, आध्यात्मिक विचारों और मान्यताओं का गढ़ रहा है। इसलिए इसे प्राचीन शिक्षा, धर्म, दर्शन, योग, कला साहित्य और आध्यात्मिकता का सांस्कृतिक केंद्र भी कहा गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

Spiritual wisdom garden of varanasi is special know about this
Spiritual Wisdom Garden - फोटो : amar ujala
वाराणसी घूमने आए हों तो सारनाथ न जाएं ये कैसे हो सकता है। सारनाथ भारत के ऐतिहासिक विरासत का जीता जागता उदाहरण है। भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश यहीं दिया था।

Spiritual wisdom garden of varanasi is special know about this
Spiritual Wisdom Garden - फोटो : amar ujala
सारनाथ स्थित गार्डन ऑफ स्पिरिचुअल विज्डम यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। बुद्ध धर्म में रुचि रखने वाले कई पर्यटक यहां आते हैं। क्षेत्रिय पुरातत्व अधिकारी की मानें तो यह गार्डन प्रदर्शनी व मूर्तियों के जरिए बौद्ध धर्म के मुख्य तत्व को संप्रेषित करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Spiritual wisdom garden of varanasi is special know about this
Spiritual Wisdom Garden - फोटो : amar ujala
यहां लगने वाली प्रदर्शनी में भारतीय अध्यात्म का सार बहुत ही सरल भाषा में ग्राफिक के साथ सचित्र किया जाता है। यह गार्डन बहुत ही खूबसूरती से बना हुआ है। बौद्ध धर्म के चार आर्य सत्य व अष्टांग मार्ग को पत्थरों के जरिए एक सजीव रूप देने की कोशिश की गई है। 

विज्ञापन
Spiritual wisdom garden of varanasi is special know about this
Spiritual Wisdom Garden - फोटो : amar ujala
गार्डन के एक भाग में जड़ी-बूटी संबंधी पेड़-पौधे लगाए गए हैं, जो आयुर्वेद का आधार है। यहां की जड़ी बुटियों की महक से पूरा गार्डन सुगंधित बना रहता है। यहां देश के विभिन्न भागों से लाए गए आयुर्वेदिक पौधों की प्रदर्शनी पर्यटकों को आयुर्वेद की एक झलक दिखाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed