{"_id":"61c57703bc8e192e8426e347","slug":"up-election-2022-pm-modi-varanasi-visit-on-8-december-new-year-gift-of-ropeway-project-to-banaras","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: पूर्वांचल को साधने के लिए फिर बनारस आएंगे पीएम मोदी, रोपवे प्रोजेक्ट समेत देंगे कई सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: पूर्वांचल को साधने के लिए फिर बनारस आएंगे पीएम मोदी, रोपवे प्रोजेक्ट समेत देंगे कई सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 24 Dec 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिहाज से पूर्वांचल की करीब 100 सीटों पर भाजपा की निगाह जमी है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले करीब एक महीने से पूर्वांचल के कई जिलों में दौरा कर चुके हैं। दिसंबर में दो बार काशी आने के बाद अब प्रधानमंत्री एक बार फिर आठ जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे।
इस बार प्रधानमंत्री बनारस के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट रोपवे संचालन के साथ ही कमिश्नरी में बन रहे सिग्नेचर बिल्डिंग सहित अन्य परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। प्रधानमंत्री का आठ जनवरी को वाराणसी में कार्यक्रम प्रस्तावित है।
इसके बाद से जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, इस दौरे में पीएम मोदी कैंट स्टेशन से गोदौलिया-गिरजाघर तक रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही काशी में पर्यटन के नये केंद्र के तौर पर विकसित खिड़किया घाट का लोकार्पण कर सकते हैं।
Trending Videos
2 of 7
पीएम मोदी ने करखियांव में जनसभा को किया संबोधित
- फोटो : self
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर 13 दिसंबर को वाराणसी आए थे। फिर 23 दिसंबर को करखियांव में अमूल प्लांट की आधारशिला रखने समेत 2100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। करीब ढाई घंटे के काशी दौरे में पीएम बदलते बनारस को गति देने के साथ ही पिछली सरकारों की नाकामियों की याद दिलाना नहीं भूले। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
रोपवे
- फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर के सैलानियों को बनारस के जाम से निजात दिलाने की कवायद में प्रस्तावित रोप-वे परियोजना धरातल पर जल्द ही उतरने वाली है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर रोप-वे का निर्माण होगा। आठ जनवरी को पीएम मोदी इसका शिलान्यास कर सकते हैं।
4 of 7
रोपवे
- फोटो : अमर उजाला
काशी के लिए ट्रैफिक संजीवनी कहलाने वाले इस ड्रीम प्रोजेक्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। पीपीपी मॉडल पर रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण पर 410 करोड़ रुपये खर्च आएगा। कैंट स्टेशन से गिरिजाघर चौराहे तक 3.65 किलोमीटर रोप-वे चलेगी और इसके कुल चार स्टेशन होंगे।
विज्ञापन
5 of 7
पीएम मोदी ने अमूल प्लांट का किया शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
आठ जनवरी को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नए साल में काशीवासियों को कई सौगातें देंगे। इसमें प्रमुख रूप से कचरे से कोयला बनाने वाले प्लांट और रोपवे परियोजना का शिलान्यास शामिल हैं। बता दें कि कचरे से कोयला बनाने का प्लांट देश का पहला प्लांट होगा और पायलट प्रोजेक्ट के तहत रमना में स्थापित किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X