सब्सक्राइब करें

टी-20 जीत का जश्न: काशी में कहीं सड़क बनी स्टेडियम, तो कहीं बरात में रुकीं रस्में; ‘भारत जिंदाबाद’ के लगे नारे

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 09 Mar 2026 11:01 AM IST
सार

Varanasi News: भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद काशी में जश्न का माहोल हो गया। युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। 

विज्ञापन
Varanasi celebrates T20 victory roads become stadiums wedding rituals halted
जीत के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

टीम इंडिया की जीत ने वाराणसी में ऐसा उत्साह जगाया कि शहर का हर कोना स्टेडियम में बदल गया। किसी ने सिनेमाघर के पर्दे पर मैच देखा, तो कहीं सड़क पर स्क्रीन लगाकर लोगों ने सामूहिक रूप से मुकाबला देखा। जीत के साथ ही शहर ‘इंडिया जय हो’ और ‘भारत जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। लोगों ने पटाखे छुड़ाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

Trending Videos
Varanasi celebrates T20 victory roads become stadiums wedding rituals halted
जीत के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया की शानदार जीत का जश्न वाराणसी में अनोखे अंदाज में देखने को मिला। शहर के कई सिनेमाघरों में लोगों ने बड़े पर्दे पर मैच का रोमांच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi celebrates T20 victory roads become stadiums wedding rituals halted
जीत के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं गोदौलिया चौराहे पर सड़क पर बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों ने एक साथ मैच देखा और हर चौके-छक्के पर तालियों और नारों से इलाका गूंजता रहा। सारनाथ क्षेत्र में तो एक शादी समारोह में भी क्रिकेट का रंग चढ़ गया। 
 
Varanasi celebrates T20 victory roads become stadiums wedding rituals halted
जीत के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
बरात कार्यक्रम में लगी टीवी पर दूल्हा-दुल्हन के कार्यक्रम के बजाय मैच लगा दिया गया और मेहमानों ने पूरी दिलचस्पी के साथ मुकाबला देखा। इसी तरह लंका में बर्थडे पार्टी में लोगों ने एलसीडी पर क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाया।

इसे भी पढ़ें; UP News: 7वीं बार घोड़ी चढ़ने की तैयारी में 55 साल के पिता, शादी रुकवाने के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
 
विज्ञापन
Varanasi celebrates T20 victory roads become stadiums wedding rituals halted
जीत के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

शहर के कई इलाकों में लोग घरों, दफ्तरों और दुकानों में टीवी के सामने जुटे रहे। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, लोगों ने तिरंगा लहराते हुए और पटाखे छोड़ते हुए जश्न मनाया। इसके अलावा दुर्गाकुंड, लंका, रविंद्रपुरी, लहुराबीर समेत पूरे शहर में जश्न चलता रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed