सब्सक्राइब करें

चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंची गंगा : वाराणसी में वरुणा पार इलाके में लोग पलायन को मजबूर, बाढ़ के हालात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 07 Aug 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
varanasi Ganag water level fear of flood Ganga reached near warning point people migrating in varuna area in varanasi
गंगा का जलस्तर बढ़ने से वरुणा पार लोग पलायन करने को मजबूर हुए। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हो रही बरसात से बनारस में गंगा अब उफान पर आ गई हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से वरुणा में पलट प्रवाह हो गया है। इससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने अब पलायन शुरू कर दिया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 26 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है। अनुमान जताया जा रहा है कि शुक्रवार मध्यरात्रि तक गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर जाएगा।



शुक्रवार को रात आठ बजे तक केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 70 मीटर पहुंच गया था। गंगा के जलस्तर में छह सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है। सुबह से ही वरुणा पार इलाके में गंगा के पलट प्रवाह के कारण खलबली मची थी। पुलकोहना से नक्खीघाट के बीच दर्जनों की संख्या में मकान पानी से घिर गए हैं। बीते 36 घंटों में गंगा में दो मीटर सात सेंटीमीटर का बढ़ाव दर्ज किया गया। देखें अगली स्लाइड्स...।

Trending Videos
varanasi Ganag water level fear of flood Ganga reached near warning point people migrating in varuna area in varanasi

बाढ़ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 69.30 मीटर था, जो दोपहर दो बजे 69.66 मीटर पहुंच गया था। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे जलस्तर 67.69 मीटर था। इन 24 घंटों में 01.61 मीटर पानी बढ़ गया। शुक्रवार की सुबह आठ से रात आठ बजे तक करीब आधा मीटर की वृद्धि हुई है। गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का निशान 71.26 मीटर है। प्रयागराज में बढ़ाव जारी होने के कारण बनारस में जलस्तर में और बढ़ाव की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi Ganag water level fear of flood Ganga reached near warning point people migrating in varuna area in varanasi

बाढ़ के पानी से घिर गए हैं मकान, बढ़ी धुकधुकी
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के कारण असि और वरुणा में पलट प्रवाह की स्थिति पैदा हो गई है। गंगा के तटवर्ती इलाकों में लोग दहशत में हैं। पानी से घिर चुके इन मकानों में रहने वालों ने ऊंची बस्तियों में किराए पर कमरा लेकर अपना सामान वहां पहुंचाना शुरू कर दिया है। शक्कर तालाब के चंद्रशेखर ने बताया कि उनके घर में पानी घुस गया है और वह अब ऊंची जगह पर किराए पर कमरा लेकर रहेंगे। नक्खीघाट की शारदा ने बताया कि बीती रात ही उनके मकान के निचले हिस्से में पानी घुस गया। पहला तल्ला पूरी तरह से पानी में डूब चुका है। अब पूरा परिवार दूसरे तल पर रह रहा है।

varanasi Ganag water level fear of flood Ganga reached near warning point people migrating in varuna area in varanasi

छत से लेकर गलियों तक हो रहा शवदाह
गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह के लिए मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। मणिकर्णिका घाट पर जहां छत पर शवदाह हो रहा है, वहीं हरिश्चंद्र घाट के ऊपर गलियों में शवदाह शुरू हो चुका है। गंगा की सभी घाटों का संपर्क पूरी तरह से समाप्त हो गया है। ऐसे में हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका दोनों ही घाटों पर लोगों को शवदाह करने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
varanasi Ganag water level fear of flood Ganga reached near warning point people migrating in varuna area in varanasi

सामान के साथ शुरू हो चुका है पलायन
वरुणा किनारे बसी बस्तियां कोनिया, दीनदयालपुर, नक्खीघाट, पुलकोहना में दो सौ से अधिक मकान पानी से घिर चुके हैं। शुक्रवार की सुबह से लोगों अपने जरूरी सामानों के साथ पलायन कर रहे थे। तिनपुलवा के नीचे से होते हुए वरुणा में गिरने वाले नाले के दोनों ओर बने अधिकतर मकानों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। मुन्नी, अरशद, वकील, इरफान, मो. मुश्ताक, असलम, प्रमोद, अनिल, कमलेश, असलम दर्जी, रमजान, इरफान, बाबू ने अपना घर छोड़कर दूसरी जगह शरण ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed