{"_id":"5bb0c2df867a557f6b0b951e","slug":"varanasi-girl-make-poster-on-vivek-tiwari-murder-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवेक तिवारी मर्डर पर बनारस की बेटी का छलका दर्द, पोस्टर बनाकर दी प्रतिक्रिया, तस्वीरों में देखें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक तिवारी मर्डर पर बनारस की बेटी का छलका दर्द, पोस्टर बनाकर दी प्रतिक्रिया, तस्वीरों में देखें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पुलिसिया बर्बरता के शिकार हुए एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी को लेकर देश व प्रदेश में गम का माहौल है। इस बीच रविवार को काशी की एक बेटी पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरी तो लोगों ने जबरद्स्त समर्थन दिया। लखनऊ में हुए हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस जनता के निशाने पर है। काशी में जो पोस्टर सड़कों पर दिखा वह चंद ही घंटो में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्टर में यूपी पुलिस के लिए खास संदेश था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
विवेक तिवारी की हत्या पर बनारस की मासूम छात्रा अंशिका सिंह ने पोस्टर पर लिखा 'पुलिस अंकल... आप गाड़ी रोकेंगे तो पापा रुक जाएंगे, प्लीज गोली मत मारिएगा।' शुक्रवार को हुई घटना के बाद से आम लोगों के मन में यूपी पुलिस का खौफ घर कर गया है।
varanasi
- फोटो : amar ujala
अंशिका सिंह ने अपने पापा की गाड़ी पर यह पोस्टर लगाया है। अपने पापा की गाड़ी के अलावा लक्सा स्थित एक पार्किंग में अन्य गाड़ियों में पोस्टर लगाया तो लोगों ने उनसे पूछा आप ऐसा क्यों कर रही हो तो अंशिका ने कहा कि कल की घटना से मैं डर गई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर के साथ लोग
- फोटो : self
उसने बताया कि मेरे पापा अक्सर काम से देर रात घर आते हैं, लेकिन अब उनका घर देर आने से मुझे डर लगने लगा है। कहीं पुलिस उन्हें भी गोली न मार दे। ऐसे में मैंने ये पोस्टर बनाया है और पापा की कार के आगे-पीछे लगा दिया है, ताकि पुलिस अंकल उसे पढ़ लें और पापा को गोली न मारें। इसके बाद पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा भी अपनी गाड़ी से हर चौराहे और हर पिकेट पर जनता को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यूपी पुलिस की गोली का शिकार होकर शुक्रवार को जिस युवक ने अपनी जान गंवाई उनका नाम विवेक तिवारी है। विवेक की दो बेटियां हैं। अबतक की रिपोर्ट के मुताबिक एपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक आईफोन की लॉन्चिंग से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल ने उनपर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल विवेक की इलाज के दौरान मौत हो गई।