काशी की धरा से पूरे देश को सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। काशी यात्रा में पीएम मोदी काशी और तमिलनाडु के रिश्ते को प्रगाढ़ करने वाले काशी तमिल संगमम का उद्घाटन करेंगे। गंगा तट से ही वे हरी झंडी दिखाकर कन्याकुमारी से वाराणसी की विशेष ट्रेन को भी रवाना करेंगे। अगले दिन दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत सहित चार ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे।
PHOTOS: अपने सांसद पीएम मोदी के लिए तैयार हुई काशी, तस्वीरों में देखें तमिल संगमम के मेहमानों का भव्य स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 17 Dec 2023 10:56 AM IST
सार
काशी तमिल संगमम् में भाग लेने वाले 216 मेहमानों को लेकर काशी तमिल संगमम स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह पांच बजे बनारस स्टेशन पहुंची। यहां इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से इनका परम्परागत ढंग से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन