फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: वर्षा मंगल उत्सव में दिखी सावन की झलक, कॉलेज में गूंजी कजरी; लोकगायिका ने यादगार बनाई शाम

Wed, 11 Sep 2024 01:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 11 Sep 2024 01:06 PM IST
सार

वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट में वर्षा मंगल उत्सव में सावन की झलक दिखी। इस दौरान कॉलेज में कजरी की धुन गूंजी। छात्राओं नगाड़े के साथ परिसर की परिक्रमा की। 

विज्ञापन
Varsha Mangal festival of Vasant Mahila Mahavidyalaya glimpse of month of Sawan
वसंत महिला महाविद्यालय में वर्षा मंगल उत्सव - फोटो : अमर उजाला

वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट में वर्षा मंगल उत्सव में मंगलवार को सावन की झलक देखने को मिली। रंगबिरंगी परिधानों में सजी छात्राओं ने ढोल, नगाड़े के साथ परिसर की परिक्रमा की। मंगल उत्सव के दौरान कजरी की धुन से पूरा कॉलेज परिसर गुंजायमान हो उठा। लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव ने भी अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव को यादगार बना दिया।

Varsha Mangal festival of Vasant Mahila Mahavidyalaya glimpse of month of Sawan
वसंत महिला महाविद्यालय में वर्षा मंगल उत्सव - फोटो : अमर उजाला
गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की परंपरा को जीवंत रखने के उद्देश्य से वर्षा मंगल और कजरी महोत्सव आयोजित किया गया। कजरी उत्सव में लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव ने घिरि आईल सावन की बदरिया..., पिया मेंहदी मंगाई द मोतीझील से... आदि कजरी गीत की प्रस्तुति दी। 

Varsha Mangal festival of Vasant Mahila Mahavidyalaya glimpse of month of Sawan
वसंत महिला महाविद्यालय में वर्षा मंगल उत्सव - फोटो : अमर उजाला
स्वागत प्राचार्य प्रो. अलका सिंह ने अंगवस्त्रम एवं पौधा देकर किया। कहा कि प्रकृति के प्रति मानव मन में भक्ति, प्रेम, करुणा की भावना उत्पन्न होती है। इसी उद्देश्य से वर्षा मंगल उत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varsha Mangal festival of Vasant Mahila Mahavidyalaya glimpse of month of Sawan
वसंत महिला महाविद्यालय में वर्षा मंगल उत्सव - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन केंद्र के निदेशक राजेश गौतम और प्रो. राजेश्वर आचार्य ने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रकृति के पंचतत्व का प्रतिनिधित्व अनुष्का (आकाश), तनिष्क (पृथ्वी), वैष्णवी (वायु), आयुषी (जल) और माधवी (अग्नि) ने किया।
विज्ञापन
Varsha Mangal festival of Vasant Mahila Mahavidyalaya glimpse of month of Sawan
वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट में वर्षा मंगल उत्सव - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आशिया अख्तर, कुमार राधाकृष्णन, डॉ. शीला सिंह, डॉ. मनीषा मिश्र, डॉ. किरण तिवारी, डॉ. अंजना सिंह, प्रो. परवीन सुल्ताना, डॉ. विभा सिंह, डॉ. ऋचा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed