{"_id":"6512b5dfd7bd2ab72707d4dc","slug":"world-tourism-day-2023-these-beautiful-tourist-places-of-banaras-are-waiting-for-you-see-in-pictures-2023-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यटन दिवस 2023: विश्वनाथ धाम या फिर नमो घाट..बनारस के ये खूबसूरत पर्यटन स्थल कर रहे हैं आपका इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यटन दिवस 2023: विश्वनाथ धाम या फिर नमो घाट..बनारस के ये खूबसूरत पर्यटन स्थल कर रहे हैं आपका इंतजार
Tue, 26 Sep 2023 04:23 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 26 Sep 2023 04:23 PM IST
सार
धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी काशी में तो हर महीने ही देश और विदेश से सैलानी काफी ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं। यहां प्रसिद्ध तीर्थ स्थल से लेकर पर्यटक स्थल भी मौजूद हैं। आप यहां खूबसूरत घाट और मंदिर का दीदार कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बनारस शहर के आसपास भी ऐसी कई जगहें हैं जो काफी प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
बनारस के पर्यटन स्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में घूमने की इतनी जगह हैं कि हर कोई इनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। देश के कोने-कोने में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वैसे तो पर्यटक हिल स्टेशन की तरफ ज्यादा खींचे चले जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी काशी में तो हर महीने ही देश और विदेश से सैलानी काफी ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं। यहां प्रसिद्ध तीर्थ स्थल से लेकर पर्यटक स्थल भी मौजूद हैं। आप यहां खूबसूरत घाट और मंदिर का दीदार कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बनारस शहर के आसपास भी ऐसी कई जगहें हैं जो काफी प्रसिद्ध है। तो चलिए इस विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आपको बनारस घूमने की कुछ खास जगहों के बारे में बताते हैं, जहां जाकर यकीनन आपका दिल खुश हो जाएगा।
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ मंदिर
काशी नगरी में आने वाले पर्यटक बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जरूर जाते हैं। यहां दर्शन-पूजन करने के बाद आप यहां की तंग गलियों से होते हुए गंगा घाटों की तरफ जा सकते हैं, जहां से शाम की गंगा आरती के दर्शन कर सकते हैं।
बनारस में घूमने की जगहें: काशी विश्वनाथ धाम के अलावा आप बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट, मान मंदिर घाट, दुर्गाकुंड मंदिर, नमो घाट, तुलसी मानस मंदिर, नेपाली मंदिर ललिता घाट, संकट मोचन मंदिर, रामनगर किला, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, भारत माता मंदिर, मृत्युंजय महादेव मंदिर, टीएफसी आदि घूम सकते हैं।

बनारस
काशी के घाट
वाराणसी में कुल 84 घाट हैं और यहां पहुंचने वाले पर्यटक इन घाटों पर जाना पसंद करते हैं और यहां जाकर मोक्ष की डुबकी लगाते हैं। यहां लोग बोट राइडिंग का भी लुत्फ उठाते हैं। यहां घूमने के लिए मणिकार्णिका घाट और अस्सी घाट काफी मशहूर है। आप यहां घूमने जा सकते है।

सारनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सारनाथ
आप सरनाथ जा सकते हैं और यहां जाकर आप सुकून के पल बिता सकते हैं। सारनाथ एक प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल है जो वाराणसी से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शांत वातावरण में कुछ समय बिताने के लिए यह स्थान काफी अच्छा है। इसी स्थान पर गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। सारनाथ में घूमने की जगह काफी लोकप्रिय है जिसमे अशोक स्तंभ, चौखंडी स्तूप, पुरातत्व संग्रहालय, तिब्बती मंदिर, धमेख स्तूप, मठ और थाई मंदिर आदि शामिल हैं।

चुनार किला
- फोटो : अमर उजाला
चुनार की किला
बनारस में घूमने की जगह की सूची में चुनार का किला भी सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है। यह शहर से 40 किलोमीटर दूर मिर्जापुर जिले में गंगा नदी के तट पर स्थित है। किला 34000 वर्ग फुट आकार में फैला हुआ है। किले का निर्माण उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने अपने भाई भरथरी के लिए करवाया था। किला ऐतिहासिक रूप से उल्लेखनीय है। किले का गढ़ वाला हिस्सा जिसमें तोपें हैं आज भी देखे जा सकते हैं। यहां की वास्तुकला स्पष्ट रूप से आगरा के किले से मेल खाती है।