सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Man Arrested in Firing Plot Outside Rohit Shetty’s Residence Taken by Mumbai Crime Branch

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने आगरा से गया था विष्णु, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Rohit Shetty's House Firing Case: रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में नया अपडेट सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के इनपुट के बाद एसटीएफ ने आगरा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। टीम उसे अपने साथ ले गई है। 

Agra Man Arrested in Firing Plot Outside Rohit Shetty’s Residence Taken by Mumbai Crime Branch
रोहित शेट्टी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की सूचना पर आगरा एसटीएफ ने बाह के बिजौली के रहने वाले विष्णु कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। उसके अलावा हरियाणा से भी चार युवक पकड़े गए हैं। सभी को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अपने साथ लेकर गई है। मुंबई में घटना का खुलासा किया जाएगा। विष्णु कुशवाहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। पिछले दिनों पुलिस ने उसे पकड़ा था। एक बार फिर उसका नाम आने के बाद गिरफ्तारी की गई है।
Trending Videos


कब हुई थी रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग
रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग 31 जनवरी 2026 की देर रात हुई थी। उनके घर के बाहर 4-5 राउंड गोलियां चलाई गईं। वहां मौजूद CCTV फुटेज में एक काले कपड़ों में बाइक से आया हमलावर दिखाई दिया, जिसने गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed