फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big Boost for Agra’s Petha and Dalmoth Industry, Entrepreneurs to Get Aid up to 50 Lakh

UP: पेठा, दालमोठ और गजक कारोबारियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 50 लाख रुपये तक की मदद; ऐसे करें आवेदन

Tue, 14 Jul 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 09:54 AM IST
सार

आगरा के प्रसिद्ध पेठा, दालमोठ, गजक और पराठा कारोबार को बढ़ावा देने के लिए ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना के तहत उद्यमियों को 50 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। पात्र आवेदक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Big Boost for Agra’s Petha and Dalmoth Industry, Entrepreneurs to Get Aid up to 50 Lakh
पेठा-दालमोठ - फोटो : AI

विस्तार

आगरा के विश्व प्रसिद्ध पेठा, दालमोठ, गजक और पराठा को एक जनपद एक व्यंजन योजना से नई उड़ान मिलेगी। स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को 1.50 करोड़ रुपये तक की परियोजना पर 50 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। जिला उद्योग केंद्र ने पात्र उद्यमियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल, आगरा किला और सीकरी के 5 किमी दायरे में पेड़ कटाई के नए नियम, पढ़ लें ये पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन



उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि शैक्षिक योग्यता की कोई शर्त नहीं है। बैंक डिफॉल्टर और पूर्व में किसी अन्य सरकारी स्वरोजगार योजना का लाभ ले चुके लोग पात्र नहीं होंगे। एक परिवार से केवल एक ही सदस्य को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मैकेनिक की माैत पर तनाव: करंट लगाकर दी यातनाएं, बेरहमी से की हत्या; गंभीर आरोपों के बाद बढ़ाए गए दो और नाम


योजना में 25 लाख से लेकर 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर अलग-अलग स्लैब में मार्जिन मनी का प्रावधान है। सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को अपनी ओर से परियोजना लागत का 10 फीसदी अंशदान देना होगा, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला और दिव्यांगों को राहत देते हुए यह सीमा केवल 6 फीसदी रखी गई है। उद्यम के लगातार दो साल तक सफल संचालन के बाद मार्जिन मनी को अनुदान (सब्सिडी) में बदल दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  ये तो हद ही हो गई: जनसुनवाई में शिकायत पर मिलीं गालियां, अधिकारी ने फरियादी को लगाई फटकार; फिर किया फर्जीवाड़ा


यहां करें आवेदन
इच्छुक उद्यमी और कारीगर विभागीय वेबसाइट https://upsdc.gov.in या https://www.diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी असुविधा या जानकारी के लिए नुनिहाई स्थित जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें -  UP: भ्रष्टाचार की सिल्ट में समा गई गंगा, छह दिन बाद नाले के कचरे में फंसी मिली लाश; ऐसी हो गई हालत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed