फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Canter truck rams into car carrying friends; bodies extricated after cutting open the vehicle.

Agra News: कैंटर ने कार सवार दोस्तों को मारी टक्कर, कार को काटकर निकाले शव

Wed, 22 Jul 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Canter truck rams into car carrying friends; bodies extricated after cutting open the vehicle.
फतेहाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी जिम संचालक दोस्तों की कार में फतेहाबाद रोड पर सोमवार रात तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार कैंटर के बोनट में फंसकर 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद चालक कैंटर को छोड़कर भाग निकला। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। शव कार के अंदर ही फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने हाइड्रा और कटर मशीन की मदद से कार को काटकर शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। पुलिस कैंटर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात करीब 1:30 बजे करीब हुआ। बल्लभगढ़ (हरियाणा) के बापू नगर थाना के सेक्टर 58 निवासी योगेश (32) अपनी कार से दोस्त नितिन (22) निवासी सेक्टर 58, बल्लभगढ़ के साथ बाह से फतेहाबाद की ओर आ रहे थे। दोनों दोस्त अयोध्या जाने के लिए निकले थे। बाह-फतेहाबाद रोड पर बाबा की तिबरिया के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कैंटर के अगले हिस्से में फंसकर घिसटती चली गई मगर चालक ने कैंटर नहीं रोका। करीब 100 मीटर आगे जाने पर चालक कैंटर छोड़ कर भाग गया। दोनों दोस्त कार के अंदर ही फंस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद भी कार सवारों को नहीं निकाल सकी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। हाइड्रा की सहायता से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को कैंटर से अलग किया गया। कटर मशीन से कार की खिड़कियों को काटकर दोनों दोस्तों के शव बाहर निकाले गए। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई हादसे की भयावहता को देख कर सहम गया था। पुलिस उपायुक्त पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। परिजन से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया है। नंबर के आधार पर कैंटर मालिक से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


साथ में करते थे जिम का संचालन
पुलिस के संपर्क करने पर योगेश के परिजन ने बताया कि योगेश और नितिन दोनों को कसरत का शौक था। दोनों जिम संचालित करते थे। योगेश के दो पुत्र हैं। दोनों दोस्त घर से अयोध्या जाने की कहकर निकले थे। नितिन के परिजन ने बताया नितिन अविवाहित थे। वह योगेश के साथ जिम में ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रथम दृष्टया हादसे की वजह दोनों वाहनों की तेज रफ्तार मानी जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह कैंटर में समा गया। हादसे की भयावहता को देखते हुए पुलिस का मानना है कि यदि किसी एक वाहन की गति नियंत्रित होती तो संभवतः इतनी बड़ी दुर्घटना टाली जा सकती थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


दो घंटे तक लगा रहा जाम, फंसे सैकड़ों वाहन
भीषण हादसे के बाद बाह-फतेहाबाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटनाग्रस्त कैंटर और कार सड़क पर फंसे रहने के कारण करीब दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और एक-एक कर वाहनों को निकाला। हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाए जाने के बाद ही मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed