फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chennai family suspected in case of bag filled with body parts found in general train coach

UP: जनरल बोगी में रखा मिला था लाश के टुकड़ों से भरा बैग, जांच टीम को मिला अहम सुराग; चेन्नई के परिवार की तलाश

Sat, 08 Aug 2026 08:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 08 Aug 2026 08:55 PM IST
सार

ट्रेन की जनरल बोगी में बैग में लाश के टुकड़े मिलने के मामले में जांच तेज कर दी गई है। जांच टीमों के हाथ पुख्ता सुराग लगे हैं। इसके बाद चेन्नई के परिवार पर शक की सुई टिक गई है। जांच टीमें इस परिवार की तलाश कर रहीं हैं।

विज्ञापन
Chennai family suspected in case of bag filled with body parts found in general train coach
आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रॉली बैग में लाश के टुकड़े - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में ट्रॉली बैग में मिले लाश के टुकड़ों की जांच कर रही टीमों के हाथ पुख्ता सुराग लगे हैं। चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पर लाश वाला ट्रॉली बैग एक परिवार को ले जाते देखा गया है। पुरुष, महिला और दो बच्चों के साथ यह परिवार लोकल ट्रेन से चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पहुंचा था। इसी पुरुष को बैग को तमिलनाडु एक्सप्रेस में रखकर जाते हुए देखा गया। अब तमिलनाडु जीआरपी केस की आगे की कार्रवाई करेगी। जीआरपी कैंट थाने से शून्य पर एफआईआर दर्ज करके चेन्नई सेंट्रल जीआरपी को भेजी गई है।
विज्ञापन


आगरा से पहुंची टीमों ने चेन्नई सेंट्रल के 17 प्लेटफॉर्म और उन पर लगे करीब 240 कैमरों की फुटेज चेक कीं। अब यह पता किया जा रहा है कि बैग स्टेशन के बैगेज स्कैनर या एक्सरे मशीन से गुजरा था या नहीं, इसकी भी जांच हो रही है। बैग पर मिले फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्यों की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


जिस पाॅलीथिन के रैपर में लाश के टुकड़ों को लपेटा गया था। उस पर लगे स्टीकर से ये भी पता लगाया जा रहा है। उसे कहां से खरीदा गया था। शनिवार को टुकड़ों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक की पहचान के लिए डीएनए के साथ दक्षिण और उत्तर भारत के गुमशुदगी रिकॉर्ड मिलाए जाएंगे। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि अज्ञात की हत्या की एफआईआर शून्य पर दर्ज करके चेन्नई भेजी गई है। अब चेन्नई जीआरपी उस परिवार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed