फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Forest Ranger’s Dance at Nursery Goes Viral 31-Second Video Sparks Buzz

UP: नर्सरी में डिप्टी वन रेंजर ने लगाए गजब के ठुमके, 31 सेकंड का डांस वीडियो; सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

Sun, 09 Aug 2026 12:56 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 09 Aug 2026 12:56 PM IST
सार

आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र में तैनात डिप्टी वन रेंजर महेंद्र सिंह का नर्सरी में डांस करते हुए 31 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Deputy Forest Ranger’s Dance at Nursery Goes Viral 31-Second Video Sparks Buzz
नर्सरी में डिप्टी वन रेंजर ने लगाए गजब के ठुमके, - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र में तैनात डिप्टी वन रेंजर का डांस करते हुए का 31 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गांव बिहारीपुर स्थित नर्सरी का है, जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन




 

वायरल वीडियो को लेकर जब डिप्टी वन रेंजर महेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो करीब एक वर्ष पुराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह 15 अगस्त के दिन का है।  वे गांव बिहारीपुर में नर्सरी पर तैनात चौकीदार के बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह के अनुसार कार्यक्रम में भोजन के बाद परिवार और साथियों के अनुरोध पर उन्होंने डांस किया था। वीडियो में वह टी-शर्ट, खाकी पैंट और विभागीय जूते पहने नजर आ रहे हैं। फिलहाल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि डिप्टी वन रेंजर ने इसे सामान्य पारिवारिक कार्यक्रम का हिस्सा बताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed